hacklink al
waterwipes ıslak mendilasetto corsa grafik paketijojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişjojobetjojobet girişmatbetpusulabetpadişahbetpadişahbet girişcasibomjojobetjojobet girişholiganbet giriş
ब्रेकिंग

ऊर्जा मंत्री ने सदस्यता अभियान के अंतिम दिन दी घर-घर दस्तक

सदस्यता अभियान केवल रस्म अदायगी नहीं, हमारे परिवार का विस्तार है: प्रद्युम्न सिंह तोमर

ग्वालियर 15 अक्टूबर 2024। यह सदस्यता अभियान महज एक रस्म अदायगी नहीं है। यह हमारे परिवार का विस्तार है, यह संख्याओं का खेल नहीं है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम कितनी संख्या हासिल करते हैं। यह सदस्यता अभियान एक वैचारिक और भावनात्मक आंदोलन है।” यह बात मंगलवार को भाजपा संगठन पर्व के अन्तर्गत आयोजित सदस्यता अभियान के तहत घर-घर दस्तक देते हुए ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कही।
इस अवसर पर मंगलवार की सुबह उन्होंने ग्वालियर-15 विधानसभा क्षेत्र के शील नगर में सदस्यता अभियान की शुरूआत करते हुए घर-घर जाकर नव सदस्यों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र राजनीतिक दल है, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सही तरीके से पालन कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने काम का विस्तार भी कर रही है और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए सुधार करने का प्रयास कर रही है।
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने हर द्वार पर पहुंचकर भाजपा परिवार का विस्तार करने हेतु चलाए जा रहे अभियान में कहा कि जन-जन तक हमारी विचारधारा और संकल्प को पहुंचाने का प्रयास जारी है। आपका समर्थन ही हमारी शक्ति है। उन्होंने कहा कि आज देश के गरीब लोगों को भाजपा की नीतियों, निर्णयों और भाजपा द्वारा अपनाए गए रास्तों के परिणामों पर सबसे ज्यादा भरोसा है। इसलिए हमें उसी ताकत के साथ आगे बढ़ना है। हमें पूरा विश्वास है कि यह सदस्यता अभियान सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ देगा।
ऊर्जा मंत्री ने वार्ड 5 के इंद्रा नगर तथा कोटेश्वर रोड में भाजपा सदस्यता अभियान के अंतर्गत नए सदस्यों का डिजिटल नामांकन करते हुए कहा कि यह अभियान न केवल हमारे संगठन को सशक्त बनाएगा, बल्कि एक नया उत्साह भी लाएगा। सभी नये सदस्यों की भागीदारी से हम विकास के नए आयामों को छूने में सक्षम होंगे। उन्होंने आव्हान किया कि चलिए, मिलकर एक मजबूत और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ें और ग्वालियर के उज्ज्वल भविष्य के लिए भाजपा परिवार का हिस्सा बनकर भाजपा में शामिल होकर क्षेत्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं और हम सभी मिलकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मजबूत और विकसित भारत के सपने को साकार करें।
मंगलवार को ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अपना अभियान शील नगर से आरंभ कर चन्द्र नगर, कोटेश्वर मंदिर, इन्द्रा कॉलोनी, सदाशिव नगर, गुरुनानक नगर, मेवाती मोहल्ला, बहोड़ापुर तिराहा, किशन बाग, लक्ष्मी पुरम, गरज कॉलोनी, 20 सूत्रीय नगर, इस्लाम पुरा, रामाजी का पुरा में समापन किया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा कोटेश्वर मंडल अध्यक्ष श्री प्रयाग सिंह तोमर, पार्षद श्री चन्दन राय, श्री शैलू चौहान, श्री लखन राठौर तथा श्री राजेश चौहान सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।