hacklink al
waterwipes ıslak mendilasetto corsa grafik paketijojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişpusulabetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişpusulabetjojobetjojobet girişbets10padişahbetpadişahbet girişjojobetjojobet girişholiganbetmatbetmatbet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetcasibomholiganbetholiganbet giriş

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर के नेतृत्व में भाजपा कोटेश्वर मंडल ने निकाली संविधान गौरव वाहन रैली

ग्वालियर 01 फरवरी 2025। भारतीय जनता पार्टी कोटेश्वर मंडल ने संविधान के 75 वर्ष पूरे होने पर ‘संविधान गौरव अभियान’ के तहत शनिवार को संविधान गौरव वाहन रैली निकाली, जिसका नेतृत्व करते हुए ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करना है।

ऊर्जा मंत्री ने श्री तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2015 से संविधान दिवस मनाने की परंपरा शुरू की है। मुझे खुशी है कि भाजपा संविधान गौरव दिवस मना रही है। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान और देश के प्रति सम्मान की यह यात्रा, हर वर्ग के अधिकारों की रक्षा और लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह रैली बहोड़ापुर मांझी मॉल से आरंभ होकर आनन्दपुर ट्रस्ट, आरआर टावर, रामाजी का पुरा, गिरिजा मंदिर, आदर्श मील रोड, संतकृपाल आश्रम के सामने, मोहित गार्डन, पुलिस पचासा लाइन, कोटेश्वर मंदिर, चन्दन नगर पुलिया, चन्दन नगर, आनंद नगर , शनि नगर होते हुए शील नगर अम्बेडकर पार्क पर समाप्त हुई।