ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 4 मई को ग्वालियर प्रवास पर

ऋषि गालव विश्वविद्यालय का करेंगे भूमिपूजन और पशुपालक सम्मेलन में होंगे शामिल ऊर्जा मंत्री श्री तोमर तैयारियों का जायजा लेने बेलागांव पहुँचे कलेक्टर श्रीमती चौहान ने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखकर सभी व्यवस्थायें पूर्ण करने के दिए निर्देश ग्वालियर 02 मई 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 4 मई को ग्वालियर प्रवास प्रस्तावित…

Read More

वर्कशॉप या वसूली-शॉप? ‘ग्रीन बिल्डिंग’ के नाम पर 215 इंजीनियरों की हाजिरी

भोपाल 2 मई 2026। संस्कारधानी जबलपुर में हालिया प्रशासनिक विवाद के बाद लोक निर्माण विभाग ने साख संभालने के लिए “सस्टेनेबल फ्यूचर इन ग्रीन बिल्डिंग प्रैक्टिस” के नाम पर आज और कल अर्थात 2-3 मई को भोपाल के मिंटो हॉल में वर्कशॉप रखी गई है। कागजों में यह तकनीकी प्रशिक्षण है, लेकिन हकीकत में इस…

Read More

रीना शर्मा को पीएचडी की उपाधि, सहरिया जनजाति की महिलाओं के पोषण पर किया महत्वपूर्ण शोध

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय से संबद्ध कमला राजा गर्ल्स कॉलेज की शोधार्थी रीना शर्मा को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। महलगांव सिटी सेंटर, ग्वालियर निवासी रीना शर्मा ने गृह विज्ञान विषय के अंतर्गत “सहरिया जनजाति की महिलाओं में पोषण स्तर का सर्वेक्षणात्मक अध्ययन – ग्वालियर जिले के संदर्भ में” विषय पर अपना शोध कार्य…

Read More

एल नीनो” का शोर या सच? तेज गर्मी के बीच “भ्रम से बचें”, सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव

भोपाल/ ग्वालियर। इन दिनों सोशल मीडिया पर खतरनाक एल नीनो को लेकर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इसे जानलेवा स्थिति बताकर लोगों को डराया जा रहा है। हकीकत यह है कि एक वास्तविक जलवायु प्रक्रिया जरूर है, लेकिन इसे लेकर फैलाई जा रही घबराहट पूरी तरह सही नहीं है। विशेषज्ञों का कहना…

Read More

ग्वालियर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास में ढिलाई पर भड़के सांसद भारत सिंह कुशवाह

केपीसी कंपनी पर सख्ती के संकेत.. ग्वालियर । रेलवे स्टेशन ग्वालियर के उन्नयन एवं पुनर्विकास कार्यों की दिशा की समीक्षा बैठक में सांसद भारत सिंह कुशवाह ने निर्माण कार्यों की सुस्त रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर तीखा असंतोष जताया। बैठक का माहौल उस समय गरमा गया जब यह तथ्य सामने आया कि निर्माणकर्ता एजेंसी केपीसी…

Read More

दिशा की बैठक में बड़ी-बड़ी विकास परियोजनाओं की हुई समीक्षा

विकास कार्यों की डीपीआर सटीक व व्यवहारिक बनाएं, बार-बार संशोधन की जरूरत न पड़े– सांसद भारत सिंह कुशवाह गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने और जवाबदेही पर दिया जोर ग्वालियर, 27 अप्रैल 2026/ विकास कार्यों की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तकनीकी शुद्धता और बारीकी के साथ तैयार की जाए, ताकि बार-बार संशोधन की…

Read More

कांग्रेस व विपक्ष द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन‘ का विरोध महिलाओं के अधिकार और सम्मान का हनन

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे ने मीडिया से की चर्चा.. महिला मोर्चा 28 अप्रैल को भोपाल में ‘नारी शक्ति वंदन’ के समर्थन में निकालेगा मशाल जुलूस महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग, विपक्ष को सिखायेंगी सबक- श्रीमती अश्विनी परांजपे भोपाल, 27/04/2026। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी…

Read More

ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण का अशोक जादौन को अध्यक्ष और उदयवीर को उपाध्यक्ष बनाया

ग्वालियर। शहर के प्रमुख संस्थान ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण में नई नियुक्तियों को लेकर राजनीतिक व सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। पार्टी के सिपाही वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक जादौन (बाबा) को प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वहीं भाजपा नेता उदयवीर सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों…

Read More

वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक शर्मा बने ग्वालियर साडा अध्यक्ष

सरकार ने निगम-मंडल नियुक्तियों में दी बड़ी जिम्मेदारी, कई प्राधिकरणों में नए चेहरे भोपाल/ग्वालियर, 26 अप्रैल 2026। मध्यप्रदेश सरकार ने निगम-मंडलों और विकास प्राधिकरणों में नई राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला जारी रखते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक शर्मा को विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण  (साडा) ग्वालियर का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश में संगठन…

Read More

जीवाजी विश्वविद्यालय के पूर्व कार्यपरिषद सदस्य मधुसूदन बने ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष

भोपाल, 26 अप्रैल 2026। मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार ग्वालियर विकास प्राधिकरण में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जारी आदेश में श्री मधुसूदन भदौरिया को प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि श्री सुधीर गुप्ता एवं श्री वेद प्रकाश शिवहरे को उपाध्यक्ष के पद…

Read More