ब्रेकिंग

‘RSS@100 – एक सदी संकल्प की’ पुस्तक का लोकार्पण, संघ की 100 वर्षों की राष्ट्रसेवा यात्रा को किया गया रेखांकित

श्याम जाजू ने लिखी संघ की शताब्दी यात्रा..

नई दिल्ली 31 जुलाई 2026। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शताब्दी यात्रा पर आधारित पुस्तक “RSS@100 – एक सदी संकल्प की” का भव्य लोकार्पण समारोह उपराष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम जाजू द्वारा लखित इस पुस्तक विमोचन समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन, रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह और वरिष्ठ पत्रकार अनुपम राजन की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पिछले एक शताब्दी में सेवा, समर्पण, अनुशासन और सामाजिक संगठन के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। पुस्तक “RSS@100 – एक सदी संकल्प की” संघ की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की प्रमुख घटनाओं, सेवा परियोजनाओं, सामाजिक अभियानों और संगठनात्मक विकास का दस्तावेज प्रस्तुत करती है।

लोकार्पण समारोह के दौरान संघ की शताब्दी यात्रा से जुड़े विभिन्न आयामों पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने संगठन की भविष्य की दिशा, युवाओं की भूमिका तथा विकसित भारत के निर्माण में समाज की सहभागिता पर अपने विचार रखे।

पुस्तक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की सेवा, संगठन, सामाजिक समरसता, राष्ट्र निर्माण, आपदा राहत, शिक्षा और विभिन्न सेवा कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने संघ की शताब्दी यात्रा और भविष्य के संकल्पों पर भी अपने विचार रखे।