रतलाम, 10 मार्च 2026। आज़ाद शिक्षा परिषद् मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अजय बख्शी के नेतृत्व में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर जारी आदेश पर रोक लगाने की मांग उठाई गई। परिषद् के पदाधिकारियों ने इस संबंध में माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के नाम एक ज्ञापन जिला कलेक्टर कार्यालय रतलाम पहुंचकर जिला प्रशासन को सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा जारी आदेश पत्र क्रमांक यूसीआर/सी/85/प्रा.मा.शि./2025-26/356, भोपाल दिनांक 3 मार्च 2026 के माध्यम से शिक्षकों की शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) लिए जाने का निर्णय लिया गया है। परिषद् ने इस आदेश पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि इस मामले में माननीय उच्चतम न्यायालय में सिविल अपील क्रमांक 1385/2025 के निर्णय के विरुद्ध रिव्यू पिटीशन भी दायर की जानी चाहिए।
इस अवसर पर आज़ाद शिक्षा परिषद् रतलाम के जिला अध्यक्ष विनोद यादव, महिला वाहिनी प्रदेश संयोजक नंदिनी, महिला वाहिनी जिला अध्यक्ष प्रीति गोठवाल, संभागीय संयोजक गिरिजा बैरागी, ज्योति सिलावट, संगीता खराड़ी, ममता चौहान, दीपिका बौरासी, नयना सोलंकी, क्षमा सोलंकी, नेहा यादव, मधुबन मौर्य, हंसराज गुर्जर, सीताराम शाकले, भूरी हरोड, रुक्मिणी महावर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
