ब्रेकिंग

उच्च न्यायालय के निर्देशों के पालन में नारायण विहार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

संयुक्त दल ने 74 मकान खाली कराकर मार्ग कराया अतिक्रमण मुक्त

ग्वालियर, 28 जून 2026/ उच्च न्यायालय के निर्देशों के पालन में जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम एवं जिला उद्योग केन्द्र के संयुक्त दल ने रविवार को नारायण विहार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की व्यापक कार्रवाई की। इस दौरान सड़क पर बने लगभग 74 मकानों को खाली कराकर अतिक्रमण हटाया गया तथा मार्ग को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

यह कार्रवाई एसडीएम लश्कर श्री नरेन्द्र बाबू यादव के नेतृत्व में संपन्न हुई। संयुक्त दल में सीएसपी श्री अतुल सोनी, चार तहसीलदारों सहित राजस्व विभाग का अमला, थाना प्रभारी श्री धर्मेंद्र यादव, नगर निगम के मदाखलत दस्ते के प्रभारी, जिला उद्योग केन्द्र के अधिकारी तथा पर्याप्त पुलिस बल एवं नगर निगम का अमला मौजूद रहा।

एसडीएम श्री यादव ने बताया कि यह कार्रवाई सुबह 11 बजे प्रारंभ होकर शाम 7 बजे तक चली। अतिक्रमण हटाने के लिए तीन जेसीबी मशीनों एवं एक पोकलेन मशीन की सहायता ली गई। पूरे अभियान के दौरान प्रशासन द्वारा आवश्यक सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए।

अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई