ग्वालियर 26 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अल्प प्रवास (ट्रांजिट विजिट) पर बुधवार को ग्वालियर आगमन हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव वायु मार्ग द्वारा अपरान्ह लगभग 2.15 बजे विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल के साथ राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पधारे।
विमानतल से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल के साथ हैलीकॉप्टर द्वारा मालनपुर जिला भिण्ड के लिये प्रस्थान किया। मालनपुर में गोदरेज इंडस्ट्रीज की चौथी इकाई का शुभारंभ करने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव अपरान्ह लगभग 4.30 बजे वापस ग्वालियर विमानतल पहुँचे। ग्वालियर एयर टर्मिनल पर जिले की लाड़ली बहनाओं से राखी बंधवाने के बाद मुख्यमंत्री ने विमान द्वारा इंदौर के लिये प्रस्थान किया।
विमानतल पर कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष श्री केशव सिंह बघेल, जीडीए के अध्यक्ष श्री मधुसूदन सिंह भदौरिया, महर्षि पतंजलि बोर्ड के अध्यक्ष श्री कौशल शर्मा, नगर निगम सभापति श्री मनोज तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष ग्रामीण श्री प्रेम सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
इस अवसर पर संभागीय आयुक्त श्री मनोज खत्री, प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक श्री असित यादव, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक चौधरी, एडीएम श्री सी बी प्रसाद सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं सर्वश्री अनिल सांखला, दीपक शर्मा, विनय जैन, जितेन्द्र गुर्जर राजू पलैया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं मौजूद थे।
