ब्रेकिंग

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

जनगणना का कार्य अति महत्वपूर्ण कार्य है, इसे पूरी गंभीरता के साथ करें – कलेक्टर

ग्वालियर, 05 अक्टूबर 2026/ जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का कार्य फरवरी माह से प्रारंभ होगा। द्वितीय चरण में डोर-टू-डोर सर्वेक्षण के माध्यम से जनगणना का कार्य किया जायेगा। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की उपस्थिति में जनगणना का दो दिवसीय प्रशिक्षण नगर निगम के बाल भवन सभागार में प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण में नगरीय निकाय से जुड़े अधिकारियों को जनगणना के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।

जनगणना के दो दिवसीय प्रशिक्षण के शुभारंभ अवसर पर जनगणना निदेशालय भोपाल की उप निदेशक श्रीमती प्रेमा नायर, नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक चौधरी, अपर कलेक्टर श्री अनिल बनवारिया, अपर आयुक्त श्री मुनीष सिकरवार, श्री प्रदीप तोमर सहित नगर निगम के जोनल अधिकारी, उनके सहायक और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने प्रशिक्षण में कहा है कि जनगणना का कार्य अति महत्वपूर्ण कार्य है। सभी अधिकारी इसे पूर्ण गंभीरता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें। द्वितीय चरण में घर-घर जाकर सर्वेक्षण का कार्य किया जायेगा। सर्वेक्षण के दौरान घरों पर जाकर सर्वेक्षण करने के साथ-साथ ऐसे लोग जो घरों में निवास नहीं करते, उनका भी सर्वेक्षण किया जायेगा। सर्वेक्षण के दौरान कोई भी व्यक्ति छूटना नहीं चाहिए। शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में जनगणना का कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी प्रशिक्षित किया जायेगा। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि जनगणना सर्वेक्षण के दौरान निर्धारित लिंक के माध्यम से भी आम नागरिक जनगणना के संबंध में जानकारी अपने घर से भेज सकेंगे। इसके साथ ही घर-घर जाकर भी सर्वेक्षण का कार्य किया जायेगा।

मतगणना संबंधी बैठकप्रशिक्षण के दौरान जनगणना कार्य निदेशालय की उप निदेशक श्रीमती प्रेमा नायर ने भी जनगणना के तहत किए जाने वाले कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में सर्वेक्षण कार्य में लगे सभी जनगणना कर्मियों को अपने निर्धारित क्षेत्र में घर-घर जाकर सभी लोगों की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में एकत्र करना होगी। जनगणना के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि न हो, इसका विशेष ध्यान देना होगा।