ब्रेकिंग

विधायक डाॅ. सिकरवार ने किया वार्ड 28 एवं 60 में सी.सी. सड़क निर्माण के लिये भूमिपूजन

लगभग 60 लाख रूपये की लागत से होगे सड़क निर्माण कार्य

ग्वालियर। ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने आज वार्ड क्रमांक 28 एवं वार्ड क्रमांक 60 में क्षेत्रीय पार्षद एवं एम.आई.सी. सदस्य श्रीमती गायत्री सुधीर मण्डेलिया एवं पार्षद केदार बरहादिया के साथ सी.सी. सड़क निर्माण कार्य के लिये भूमिपूजन किया। इन दोनों वार्डों में करीब 60 लाख रूपये की लागत से सी.सी. सड़क निर्माण कार्य कराया जायेगा। यह सड़क निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 28 में 8,92,738 रूपये की लागत से फुले नगर, मेहरा कॉलोनी एवं वार्ड क्रमांक 60 में 51,58,000 रूपये की लागत से मेहरा रोड से शकुन्तलापुरी आर्शीवाद एन्कलेव तक किया जायेगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों द्वारा विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार का पुष्पहार पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।

भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुये कहा कि जैसा कि हम सभी जानते हैं, अच्छी सड़कें केवल आवागमन का साधन नहीं होतीं, बल्कि वे उस क्षेत्र की प्रगति और समृद्धि की मुख्य आधारशिला होती हैं। हम क्षेत्र के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारा संकल्प है कि कोई भी सड़क क्षतिग्रस्त न रहे। यह सड़क निर्माण उसी दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम है। मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि इस सड़क का निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ और तय समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम में सुधीर मण्डेलिया, सुरेश लोधी, ओंकार सरपंच, पंचम सिंह भदौरिया, प्रताप यादव, राकेश कुशवाह, विजय सखवार, असलम खान, राजपाल बराहदिया, जसवंत, मनोज कुमार राजोरिया, अरविंद, सुरेश नरवरिया, भारत, राकेश, रामवीर, संजय सोनी, श्रीमती अंजना जोशी, महेन्द्र सिंह पवैया, ओमप्रकाश साहू, दिनेश कुमार शर्मा, बी.पी.एस. राणा, निरंजन यादव, एम.एस. चौहान, निरूपत सिंह यादव, सौरभ पाराशर, राकेश गुप्ता, श्रीमती सुमन जैन, संजय अग्रवाल, आर.बी. यादव, जगदीश सिंह तोमर, आलोक सिंह तोमर, दीपू सिकरवार, नीलेश, मोंटी, मनोज पाल आदि मौजूद रहे।