सेवानिवृत्ति के बाद भी जनहित के प्रति समर्पित, अंबाह-दिमनी क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि के लिए निरंतर प्रयासरत
मुरैना 8 नवंबर 2026। ग्राम रछेड़, तहसील अंबाह निवासी हरिभुवन सिंह तोमर ने शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट सेवाएं देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद भी समाजसेवा और जनहित के प्रति अपनी सक्रियता बनाए रखी है। उन्होंने प्रबुद्धजनों की समिति गठित कर अंबाह एवं दिमनी क्षेत्र में आमजन की सेवा और सामाजिक हितों के लिए संघर्ष का संकल्प लिया है।
दीपावली के पावन पर्व पर हरिभुवन सिंह तोमर ने अंबाह-दिमनी क्षेत्र के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में सुख, शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रकाश का यह पर्व समाज में सद्भाव, सहयोग और सकारात्मकता का नया उजाला लेकर आए।
