भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने सोमवार को खटलापुरा में छठ पूजा कर शुभकामनाएं दीं..
छठ पर्व हमारी संस्कृति की एकता और विश्व बंधुत्व का संदेश देता है
भोपाल, 27/10/2025। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने सोमवार को भोपाल के खटलापुरा में छठ पूजा कर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ का पर्व हमारी संस्कृति की एकता और विश्व बंधुत्व का संदेश देता है। छठ पूजा धार्मिक अनुष्ठान के साथ प्रकृति, सूर्य और जल के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज हम सब यहां उस महान परंपरा का उत्सव मनाने के लिए आए हैं, जो हमारी आस्था, श्रद्धा और संस्कारों की पहचान है। छठ का पर्व हमें सिखाता है कि जब हम निष्ठा और अनुशासन से जीवन जीते हैं, तो ईश्वर स्वयं हमारी सहायता के लिए आते हैं। छठ व्रत करने वाली माताओं और बहनों की तपस्या, उनके संयम और भक्ति को हम सब नमन करते हैं। छठ पूजा सिर्फ बिहार या पूर्वांचल का पर्व नहीं रहा, आज यह पर्व पूरे भारत और दुनिया के हर कोने में मनाया जा रहा है।
हम सभी का कर्तव्य है कि अपनी परंपराओं को संजोए और पर्यावरण को स्वच्छ रखें
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि छठ पर्व हम सभी को अपनी संस्कृति और परंपराओं को संजोने का संदेश देता है। हमें अपनी परंपराओं को संजोने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने का कार्य करना है। यह पर्व समाज में प्रेम, भाईचारे और समानता का संदेश देता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार और संगठन सभी पर्व और त्योहार को उत्सव की तरह मनाता है। उन्होंने कहा कि छठ मैया का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे, यही कामना करता हूं।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती मालती राय, जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र यति सहित बड़ी संख्या में पूर्वांचल एवं भोजपुरी समाज के लोग उपस्थित रहे।
