hacklink al
casibompadişahbetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişmatbetmatbet girişholiganbetholiganbet girişmeritkingmeritking girişmeritkingmeritking girişjojobetjojobet girişbetcio girişbetciojojobetjojobet girişmeritkingmeritking girişmeritkingmeritkingmeritking girişholiganbet girişholiganbet girişholiganbet girişprimebahisprimebahis girişbetpuanbetpuanbetpuanbetmarinobetmarino

कांग्रेस भ्रम फैलाने में माहिर, प्रदेश की शांति भंग करने की कोशिश

जीतू पटवारी के आरोपों पर भाजपा का पलटवार..

भोपाल 22 नवंबर 2025। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा कानून-व्यवस्था, वोटर लिस्ट अनियमितता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर लगाए गए आरोपों पर भाजपा ने कड़ा पलटवार किया है। भाजपा का कहना है कि पटवारी का बयान तथ्यों से परे, जनता को गुमराह करने वाला और राजनीतिक बैनिफिट लेने की हताश कोशिश है।

भाजपा ने पटवारी के आरोपों को ‘झूठ का पुलिंदा’ बताते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास ही अराजकता, दंगों और गुंडागर्दी का रहा है। आज जब प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत है और अपराध पर नकेल कसी जा रही है, तब कांग्रेस को यह बात हज़म नहीं हो रही।
भाजपा नेताओं का कहना है कि—“पटवारी हर मुद्दे पर ओछी राजनीति करते हैं। जब पुलिस सख्ती दिखाती है, तब इन्हें तकलीफ होती है। अपराधियों पर कार्रवाई को भी ये राजनीतिक रंग देते हैं।”

मंडीदीप की घटना पर भाजपा का जवाब

भाजपा ने कहा कि मंडीदीप की घटना निंदनीय है और सरकार ने तुरंत कार्रवाई की। कांग्रेस हर घटना को सरकार और भाजपा से जोड़कर बताती है, जबकि सच यह है कि कानून अपना काम कर रहा है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

कांग्रेस कार्यकर्ता मंजीत घोषी की गिरफ्तारी पर भाजपा नेताओं ने साफ किया कि—“कानून के दायरे में जो भी अपराध करेगा, उसकी पार्टी नहीं देखी जाएगी। पुलिस की कार्रवाई कानूनी आधार पर हुई है, कांग्रेस इसे दमन करार देकर जनता को गुमराह कर रही है”। भाजपा प्रवक्ता ने यह भी कहा कि कांग्रेस सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने और लोगों को भड़काने का काम कर रही है। “फ्री हैंड में गलत जानकारी फैलाने का अधिकार किसी को नहीं है। कांग्रेस अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर अराजकता फैलाना चाहती है।”

वोटर लिस्ट अनियमितता के आरोपों को भाजपा ने बताया आधारहीन

भाजपा प्रवक्ता ने पटवारी के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा—“SIR प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है। कांग्रेस बिना प्रमाण के चुनाव आयोग और सरकारी कर्मचारियों की छवि खराब कर रही है। BLO पर दबाव का आरोप समझ से परे है। कांग्रेस को पता है कि जमीन खिसक रही है, इसलिए चुनावी प्रक्रिया को बदनाम कर रही है।”

जीतू पटवारी का भाजपा पर आरोप भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश में लाखों फर्जी नाम, दोहरे मतदाता और मृतकों के नाम हटाए जा रहे हैं, जिससे कांग्रेस परेशान है। कांग्रेस डर रही है कि फर्जी वोटिंग पर लगी रोक उसकी चुनावी गणित बिगाड़ देगी। भाजपा का कहना है कि पटवारी लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं, जिनका उद्देश्य भ्रम फैलाना, समाज में तनाव पैदा करना है और जनता को भड़काना है। कांग्रेस का एजेंडा सिर्फ अफवाहें फैलाना और प्रदेश की शांति बिगाड़ना है। जनता इनकी नौटंकी समझ चुकी है।

भाजपा का दावा — “मोहन सरकार मजबूत, पारदर्शी और जनता के प्रति जवाबदेह”

भाजपा ने कहा कि डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में कानून-व्यवस्था में सुधार हुए हैं और पुलिस को प्रोफेशनल बनाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं।

कांग्रेस बार-बार झूठ बोलकर सरकार के कामों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है। लेकिन जनता सब देख रही है और जवाब देगी।