ब्रेकिंग

ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण का अशोक जादौन को अध्यक्ष और उदयवीर को उपाध्यक्ष बनाया

ग्वालियर। शहर के प्रमुख संस्थान ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण में नई नियुक्तियों को लेकर राजनीतिक व सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। पार्टी के सिपाही वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक जादौन (बाबा) को प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वहीं भाजपा नेता उदयवीर सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन नियुक्तियों को संगठनात्मक संतुलन और अनुभवी नेतृत्व को आगे बढ़ाने के रूप में देखा जा रहा है। अशोक सिंह जादौन (बाबा) लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय रहे हैं और क्षेत्रीय राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। वहीं उदयवीर सिंह भी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं।

इन दोनों नेताओं की नियुक्ति से मेला प्राधिकरण के कार्यों में गति आने और आगामी आयोजनों को बेहतर तरीके से संचालित किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। शहर के व्यापारिक और सामाजिक संगठनों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए नई टीम को शुभकामनाएं दी हैं।