ब्रेकिंग

एसपी ऑफिस ग्वालियर पहुंचे क्षत्रिया महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष इंजीनियर भदोरिया

पूर्व सैनिक ‌संभागीय अध्यक्ष को सैनिक की मदद के बदले मिली FIR 

ग्वालियर 1 अगस्त 2026। दो दिन पूर्व, अवकाश पर आए आदित्यपुरम, ग्वालियर निवासी भारतीय सेना के जवान रामहेत सिंह तोमर के साथ हुई घटना को लेकर आज पूर्व सैनिक कल्याण संगठन ग्वालियर-चंबल संभाग का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचा।

बताया गया कि पड़ोस में रहने वाले रवि गुर्जर नामक व्यक्ति से विवाद के दौरान जवान के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि उनके परिवार के सदस्यों एवं सहायता के लिए पहुंचे पूर्व सैनिकों के साथ भी अन्य लोगों को बुलाकर डंडों से मारपीट की गई। साथ ही, राजीनामा के लिए बुलाए जाने के दौरान उन पर फायरिंग भी की गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। संगठन के अनुसार, घटना के बाद 24 घंटे तक महाराजपुर थाना में उचित सुनवाई नहीं होने पर जवान ने पूर्व सैनिक कल्याण संगठन ग्वालियर-चंबल संभाग के अध्यक्ष अरविंद सिंह तोमर को पूरी जानकारी दी। सैनिक को न्याय दिलाने के उद्देश्य से अध्यक्ष अरविंद सिंह तोमर पूर्व सैनिकों के साथ महाराजपुर थाना पहुंचे और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

वहीं क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदोरिया जी इंजीनियर साहब ने खात्मा रिपोर्ट लगाकर कैसे को खत्म करने के लिए एसपी साहब से निवेदन किया। संगठन का कहना है कि न्याय की मांग करने के बावजूद अध्यक्ष अरविंद सिंह तोमर के विरुद्ध एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर दी गई, जिसे संगठन ने पूरी तरह निराधार और गलत बताया है। इसी एफआईआर के विरोध में आज अध्यक्ष अरविंद सिंह तोमर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल एसपी कार्यालय, ग्वालियर पहुंचा।

इस दौरान पार्षद बलबीर सिंह तोमर, क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदौरिया, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रवक्ता सतपाल सिंह भदौरिया, धर्मेंद्र सिंह राजावत, ग्वालियर जिला अध्यक्ष पूरन सिंह भदौरिया, भिंड जिला अध्यक्ष राकेश सिंह कुशवाहा, मुरैना जिला अध्यक्ष दीवान सिंह चौहान, शिव प्रताप तोमर, धीरेंद्र सिंह तोमर, ग्वालियर से जितेंद्र सिंह भदौरिया (बुलेरा), सौदान सिंह तोमर सहित ग्वालियर-चंबल संभाग के अनेक पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन सौंपकर दर्ज एफआईआर की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने एवं यदि आरोप असत्य पाए जाएं तो एफआईआर निरस्त करने का अनुरोध किया। एसपी महोदय ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

चंबल संभाग के पूर्व सैनिकों ने कहा कि अगर अध्यक्ष महोदय के साथ इंसाफ नहीं हुआ तो हम चुप नहीं बैठेंगे उनको न्याय दिला कर रहेंगे। क्योंकि उन्होंने एक सैनिक के हक और अधिकार के लिए उसको न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी है।