ग्वालियर। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज शासकीय उच्चतर विद्यालय, शिक्षानगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक उपस्थित रहे। छात्र, छात्राओं द्वारा विकसित भारत विषय को लेकर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया गया उसमें प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। अतिथियों ने छात्रों द्वारा बनाई पेंटिंग्स का अवलोकन किया।
मुख्य अतिथि डॉ नितेश शर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपनी देश सेवा में 25 वर्षों तक कोई भी अवकाश नहीं लिया, लगातार अथक परिश्रम करते हुए भारत को विश्व स्तर पर एक अलग पहचान दिलाई है। विकसित भारत में आज पढ़ने वाली युवा पीढ़ी की बड़ी भूमिका रहने वाली है।
आज देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सभी क्षेत्रों में विश्व स्तर पर कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, चाहे शिक्षा की बात करें आजादी के बाद भारत में मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 बनी। देश नए मेडिकल, इंजीनियरिंग कॉलेज बड़ी संख्या में खोले गए, आई आई टी, आई आई एम में छात्रों के लिए सुविधाओं का विस्तार किया। मध्य प्रदेश में मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की शिक्षा हिंदी में देने वाला पहला प्रदेश बना।
देश के अंदर आतंकवादी गतिविधियों को पूर्ण समाप्त किया गया एवं नक्सलवाल जो कि देश के अंदर बड़ी समस्या थी, आज देश नक्सलबाद से पूर्ण रूप से मुक्त हो चुका है। देश के अंदर रक्षा क्षेत्र में निर्यात की बात हो, रेल सुविधा, रेलवे स्टेशन का विकाश, हवाई सुविधा, एयरपोर्ट का विकास नए एयरपोर्ट स्थापित करना या पूर्वोत्तर राज्यों का विकास सभी मोर्चे पर केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है। आज आवश्यकता है कि हम सभी मिलकर 2047 विकसित भारत बनाने के लिए प्राणपण से जुटे।
इस अवसर पर प्राचार्य श्री ए के दीक्षित जी, वीर दुर्गादास मंडल के अध्यक्ष श्री शैलेंद्र सिकरवार, राजा मानसिंह तोमर मंडल के अध्यक्ष श्री योगेंद्र तोमर, रानी लक्ष्मी बाई मंडल अध्यक्ष श्री अरुण वाजपेई एवं मंडल महामंत्री श्री राकेश राजपूत सहित अध्यापक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
