hacklink al
waterwipes ıslak mendilasetto corsa grafik paketijojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişjojobetjojobet girişmatbetpusulabetpadişahbetpadişahbet girişcasibomjojobetjojobet girişholiganbet giriş
ब्रेकिंग

देर रात 12 आईएएस अफसरों के तबादले, 6 जिलों को मिले नए कलेक्टर

भोपाल 9 मार्च 2024। मध्य प्रदेश सरकार ने शनिवार देर रात 12 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया. जिसमें सीधी, उमरिया, झाबुआ, दमोह, विदिशा और रतलाम में नए कलेक्टरों की पोस्टिंग की गई है।रतलाम कलेक्टर भास्कर लक्षकार को राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है, जबकि रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम को बनाया गया है। विदिशा कलेक्टर उमा शंकर भार्गव को राज्यपाल का अपर सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, बुद्धेश कुमार वैद्य को विदिशा कलेक्टर बनाया गया है। धरणेन्द्र कुमार जैन को उमरिया कलेक्टर बनाया गया है। स्वरोचित सोमवंसी को सीधा कलेक्टर बनाया गया है।

इसके अलावा नीमच कलेक्टर नेहा मीना को झाबुआ कलेक्टर बनाया गया है। जबकी झाबुआ कलेक्टर तन्वी हुडा को मप्र वित्त निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। सुधीर कुमार कोचर को दमोह कलेक्टर बनाया गया है।

राज्य प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों का शनिवार को तबादला कर दिया गया. इसमें अलीराजपुर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर योगेन्द्र मौर्य और हरदा में पदस्थ आशीष खरे को मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी बनाया गया है।