hacklink al
jojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişpadişahbetpaşacasinograndpashabetjojobetjojobet girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişkralbetkingroyalmatbetmatbet girişmatbet güncel girişmatbetmatbet girişmatbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbet girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişmatbetmatbet girişcasibomcasibom girişkavbetkavbet girişkavbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel giriş

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने एमएलबी कॉलेज पहुँचकर मतदान सामग्री वितरण एवं मतगणना के संबंध में किया निरीक्षण

गर्मी के मौसम को देखते हुए मतदान दलों को मेडीकल किट एवं ओआरएस के पैकेट दिए जाएँगे

ग्वालियर 15 मार्च 2024। लोकसभा निर्वाचन के लिये जिले में एमएलबी कॉलेज से मतदान सामग्री का वितरण होगा। साथ ही यहीं पर ईवीएम के स्ट्राँग रूम बनाए जायेंगे और मतगणना भी होगी। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह के साथ शुक्रवार को एमएलबी कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान सामग्री वितरण एवं मतगणना के संबंध में संबंधित अधिकारियों से विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए मतदान दलों को मेडीकल किट एवं ओआरएस के पैकेट भी अनिवार्यत: उपलब्ध कराए जाएँ। मतदान दलों को मतदान केन्द्र तक पहुँचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, यह भी सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने यह भी कहा कि ईवीएम के मतगणना कक्ष एवं डाक मत पत्रों की गणना कक्ष नजदीक होना चाहिए, जिससे रिटर्निंग अधिकारी, प्रेक्षकगण तथा प्रत्याशी व उसके निर्वाचन अभिकर्ता सम्पूर्ण मतगणना पर नजर रख सकें।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने निरीक्षण के दौरान कहा है कि स्ट्राँग रूम से मतगणना कक्ष तक ईवीएम ले जाने के लिये विधानसभा क्षेत्रवार सुरक्षित कोरीडोर तैयार करने और इस काम के लिये तैनात किए जा रहे अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिलाया जाए।
निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री विवेक कुमार, एडिशनल एसपी श्री ऋषिकेश मीणा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एल के पाण्डेय सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।