hacklink al
jojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişpadişahbetpaşacasinograndpashabetjojobetjojobet girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişkralbetkingroyalmatbetmatbet girişmatbet güncel girişmatbetmatbet girişmatbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbet girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişmatbetmatbet girişcasibomcasibom girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişcasibomcasibom girişjojobetjojobet girişpusulabetpusulabet giriş

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने किया लोकसभा भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसम्पर्क किया

बूथ विजय संकल्प अभियान में हुए शामिल, ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने ई रिक्शा की सवारी की

ग्वालियर 19 मार्च 2024। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर मंगलवार को पूरी तरह चुनावी रंग में रंगे नज़र आए। इस दौरान उन्होंने न केवल ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार भारत सिंह कुशवाहा के पक्ष में जनसम्पर्क अभियान का श्रीगणेश किया, बल्कि भाजपा के बूथ विजय संकल्प अभियान में शामिल होकर केन्द्र सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए ग्वालियर-15 विधानसभा क्षेत्र के राजा मानसिंह मंडल के अन्तर्गत कांचमील, चंदनपुरा, रेशम मील की विभिन्न कालोनियों , मोहल्लों तथा गलियों में घर -घर जाकर भाजपा के समर्थन में जनसम्पर्क किया।
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटें जीतने के लिए भाजपा के बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं का आव्हान करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहलीे भाजपा की द्वारा बूथ को मजबूत करने का उद्देश्य प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के अबकी बार 400 पार के संकल्प को पूरा करना है। उल्लेखनीय है कि भाजपा इस अभियान के जरिए सभी बूथ और पन्ना-अर्ध पन्ना प्रभारियों की सक्रियता से लेकर मतदाताओं से भी सम्पर्क साध रही है। इसी क्रम में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर लोकसभा के अलग-अलग मतदान केन्द्रों में कुछ समय बिताया।इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। इस अभियान के तहत जनसंपर्क करते हुए जब ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को भूख लगी तो उन्होंने चंदनपुरा में श्रीमती संपदा भदौरिया के घर की दहलीज पर बैठकर भोजन किया।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का दिखा अलग अंदाज

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जब मंगलवार की दोपहर महाराज बाड़ा स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में शामिल होकर वापस अपने रेसकोर्स रोड स्थित 38 नम्बर सरकारी कार्यालय के लिए रवाना हुए तो इससे पहले उन्होंने भाजपा संगठन के कार्यकर्ताओं के संग पानी पूड़ी का आनंद लिया। तदोपरांत वह एक अलग अंदाज में नजर आए। आमतौर पर सरकार के मंत्रियों को मिलने वाली सरकार सुविधाओं को छोड़कर वह शहर की सड़कों पर ई-रिक्शे की सवारी करते नजर आए।