रामेंद्र सिंह हुए जिला महामंत्री नियुक्त..
ग्वालियर 23 मार्च 2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा नारायण सिंह कुशवाहा, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा की अनुशंसा पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ग्वालियर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष गिर्राज धाकड़ के द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसके अंतर्गत रामेंद्र सिंह को जिला महामंत्री, पपेंद्र रावत को जिला मंत्री, केदार सिंह बघेल को जिलामंत्री, दिनेश सिंह राजपूत एवं गोपाल नामदेव रंगीला को जिला कार्यकारी सदस्य मनोनीत किया गया है।
नवनियुक्त कार्यकारिणी ने अपने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने दायित्व का कुशलता पूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।