hacklink al
casibompadişahbetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişmatbetmatbet girişholiganbetholiganbet girişmeritkingmeritking girişmeritkingmeritking girişjojobetjojobet girişbetcio girişbetciojojobetjojobet girişmeritkingmeritking girişmeritkingmeritkingmeritking girişholiganbet girişholiganbet girişholiganbet girişprimebahisprimebahis girişbetpuanbetpuanbetpuanbetmarinobetmarinocasibomprimebahisprimebahis giriş

यदि आपकी नजर में खुले नलकूप व कुँए हैं तो कंट्रोल रूम में दर्ज कराएँ शिकायत

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा कंट्रोल रूम गठित

ग्वालियर 16 अप्रैल 2024/ जिले के अनुपयोगी एवं खुले नलकूपों व कुँओं की जानकारी प्राप्त करने के लिये जिले में दो कंट्रोल रूम गठित किए गए हैं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा खुले नलकूपों व कुँओं में बच्चों के गिरने की संभावना को रोकने के उद्देश्य से इन कंट्रोल रूम का गठन किया गया है।
जिले की समस्त जनपद पंचायतों, नगर पालिका एवं नगर परिषद के लिए गठित कंट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारी की जिम्मेदारी जिला समन्वयक पीएचई श्री अंकुर जैन को सौंपी गई है, उनका मोबाइल फोन नम्बर 9907687590 है। इसी तरह नगर निगम ग्वालियर के लिए गठित कंट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारी का दायित्व उपयंत्री जल प्रदाय श्री उपेन्द्र पहाड़िया को सौंपा गया है। इनका मोबाइल फोन नम्बर 9425111282 है।
इन दोनों कंट्रोल रूमों में दूरभाष व वॉट्सएप इत्यादि के माध्यम से आम जन से खुले नलकूपों व कुँओं के संबंध में प्राप्त सूचनाओं व शिकायतों की जानकारी कंट्रोल रूम प्रभारी प्रतिदिन संकलित कर कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड ग्वालियर को उपलब्ध करायेंगे। कार्यपालन यंत्री संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर इन समस्याओं व शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करेंगे।