hacklink al
waterwipes ıslak mendilasetto corsa grafik paketijojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişjojobetjojobet girişmatbetpusulabetpadişahbetpadişahbet girişcasibomjojobetjojobet girişholiganbet giriş
ब्रेकिंग

सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन ?

मंत्री के शासकीय पत्र द्वारा जारी किया चुनावी दौरा..

भोपाल 30 अप्रैल 2024। दिनांक 26 अप्रैल 2024 को कार्यालय, मंत्री सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानकी तथा खाद्य प्रसस्करण मध्य प्रदेश शासन भोपल से विशेष कर्तव्यस्त अधिकारी महेश कुमार यादव द्वारा मंत्रिमंडल के विभागीय पत्र पर कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा का बतौर स्टारप्रचारक दिनांक 29 एवं 30 अप्रैल 2024 का गुना अशोकनगर- लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत जिला अशोकनगर का चुनावी दौरा जारी किया गया है।

चुनाव आचरण संहिता के दौरान किसी भी शासकीय सुविधा अथवा संसाधन का उपयोग में लाना चुनाव आचरण संहिता के उलंघन की श्रेणी में आता है। लिहाजा चुनावी कार्यक्रम के लिए विभागीय पत्र का उपयोग करना आचरण संहिता का उल्लंघन है। कई बार के मंत्री और विधायक नारायण सिंह कुशवाहा से यह गलती मोड ऑफ कंडक्ट एवं मोरल ऑफ कंडक्ट दोनों श्रेणी में आती है। मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा से बात करने पर उन्होंने कहा कि मैंने इस पर गौर नहीं किया, गलती को सुधारा जाएगा।