hacklink al
jojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişpadişahbetpaşacasinograndpashabetjojobetjojobet girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişkralbetkingroyalmatbetmatbet girişmatbet güncel girişmatbetmatbet girişmatbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbet girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişmatbetmatbet girişcasibomcasibom girişkavbetkavbet girişkavbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel giriş

सरल संयोजन पोर्टल पर अब ऑनलाइन आवेदन करने पर तत्काल मिल रहा बिजली कनेक्शन

भोपाल 03 जून 2024। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कहा है कि उपभोक्ताओं को अब सरल संयोजन पोर्टल पर आनलाइन आवेदन करने पर तुरंत नए कनेक्शन दिए जा रहे हैं। पोर्टल पर आवेदन करते ही निर्धारित समयावधि में तत्काल नया बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए बिजली कंपनी के पोर्टल portal.mpcz.in पर उपभोक्ताओं द्वारा नये कनेक्शन हेतु ऑनलाइन आवेदन करना होगा। गूगल पर https://saralsanyojan.mpcz.in:8888/home लिंक को ओपन करते ही सरल संयोजन के लिए आनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। साथ ही upay अथवा यूपीआई/डेविट कार्ड के जरिए आनलाइन शुल्क भी जमा करना होगा। इसके तुरंत बाद ही उपभोक्ता को एक एसएमएस के माध्यम से आवेदन स्वीकृति मिल जाएगी। इसके पश्चात बिजली कंपनी द्वारा समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर विधिवत किए गए आनलाइन आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कंपनी की ओर से स्टेप बाई स्टेप कंफर्मेशन दिया जाएगा। बिजली कर्मचारी द्वारा सर्वे करने के बाद लाइनमैन नये कनेक्शन हेतु मीटर लेकर उपभोक्ता के परिसर में पहॅुंच जाएगा। आनलाइन आवेदन में बिजली खंभे से उपभोक्ता के परिसर में स्थापित होने वाले मीटर की दूरी तक सर्विस केबल लगाने की सुविधा सशुल्क मुहैया कराई जाएगी। सरल संयोजन पोर्टल पर आवेदन करने के उपरांत उपभोक्ता के घर या परिसर में कनेक्शन को जारी करने में किसी भी तरह की देरी नहीं की जा सकेगी। यह कार्य बिजली कंपनी द्वारा निर्धारित समयावधि पर पूरा होगा।

बिजली कंपनी ने कहा है कि नए कनेक्शन के लिए सभी जरूरी दस्तावेजों की पीडीएफ भी आवेदन के साथ अपलोड करनी होगी। गौरतलब है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अपने पोर्टल portal.mpcz.in पर आने वाले आनलाइन आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए नवीन कनेक्शन जारी किए जा रहे हैं। इसके साथ ही विद्युत अवरोध को रोकने के लिए लगातार रखरखाव कार्य भी किए जा रहे हैं। घरेलू तथा औद्योगिक उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना बिजली कंपनी की प्राथमिकता है। इसके लिए प्रत्येक स्तर पर उच्च अधिकारी निगरानी कर रहे हैं।