hacklink al
waterwipes ıslak mendilasetto corsa grafik paketijojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişjojobetjojobet girişmatbetpusulabetpadişahbetpadişahbet girişcasibomjojobetjojobet girişholiganbet giriş
ब्रेकिंग

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री से की भेंट

खजुराहो में सैनिक स्कूल खुलने से छात्रों को मिलेंगे नए अवसर- विष्णुदत्त शर्मा

नई दिल्ली, 25/06/2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से भेंट की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय रक्षा मंत्री से खजुराहो में सैनिक स्कूल खोले जाने का आग्रह किया।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार सुबह केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से उनके निवास पर भेंट की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने श्री राजनाथ सिंह से खजुराहो में सैनिक स्कूल खोले जाने की आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में वर्तमान में एक ही सैनिक स्कूल रीवा में है। खजुराहो में सैनिक स्कूल खोले जाने से प्रदेश के छात्रों को अतिरिक्त अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि खजुराहो विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल है और रेल तथा हवाई मार्ग से देश के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा यहां पर विमान एवं हेलीकॉप्टर पायलट ट्रेनिंग सेंटर भी है। सैनिक स्कूल खोले जाने से खजुराहो पर्यटन के अलावा शैक्षणिक केंद्र तथा कॅरियर हब के रूप में भी अपनी पहचान बनाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा के आग्रह पर केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने खजुराहो में सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए हरसंभव प्रयास करने एवं शीघ्र ही आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया है।