egebet girişpusulabetegebethotslotpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebetegebethotslothotslotpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetjojobet girişpusulabetegebethotslotpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebethotslotpusulabetjojobet girişzirvebetzirvebet girişjojobet girişjojobet girişmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişzirvebetzirvebet girişpusulabethotslothotslothotslothotslothotslothotslotegebetegebetegebetegebetegebetegebetegebetegebetpusulabetpusulabetegebetegebethotslothotslotpusulabethotslothotslotegebetegebetegebethotslotpusulabetpusulabetmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişmeritkingmeritking girişmeritkingjojobet girişholiganbetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişpusulabetjojobet girişjojobet girişjojobet girişmatbetmatbet girişjojobet girişjojobet girişceltabetceltabet girişzirvebetzirvebet girişpusulabetpusulabet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişKavbetzirvebetzirvebet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişpadişahbetpadişahbet girişpadişahbet güncel girişzirvebetzirvebet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişholiganbet girişholiganbet güncel girişbetsmovebetsmove girişbetsmove güncel girişimajbet girişimajbetrestbetrestbet girişjojobet güncel girişjojobet girişjojobetpadişahbetpadişahbet girişpusulabetpusulabetcasibomcasibom girişvaycasinovaycasino girişvaycasino güncel girişbetebetrestbet güncel girişholiganbet girişholiganbet güncel girişmarsbahis güncel girişjojobetzirvebetjojobet girişbetsmovebetsmove girişakım koruyucuvoltaj koruyucukaçak akım rölesiakım koruyucuvoltaj koruyucukaçak akım rölesipusulabetpusulabet girişmatbetholiganbetholiganbetholiganbetjojobetjojobetjojobetcasibomjojobet girişcasibom girişbetasusbetasus girişgalabetgalabet girişbahiscasinobahiscasino girişgobahisgobahisgobahis girişcasibom güncel girişjojobet girişjojobet güncel girişbetasusbetasus girişgalabetgalabetbetmarinobetmarino girişpusulabetpusulabet girişmatbetmatbet girişgalabet girişgalabetpusullabetpusulabet güncel girişbetasusscratosroyalbet

पुलिसकर्मियों ने अपनी माँ की स्मृति में उनकी तस्वीर के साथ किया पौध-रोपण

पुलिस द्वारा पौध-रोपण दर्शाता है उनकी पर्यावरण के प्रति संवदेनशीलता – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने की नक्सल विरोधी अभियान और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस कार्यप्रणाली की प्रशंसा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 25 वीं बटालियन से किया पुलिस परिवारों के प्रदेश स्तरीय पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ

प्रदेश में पुलिस परिवारों ने रोपे एक लाख 25 हजार पौधे

भोपाल 11 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा पर्यावरण दिवस पर आरंभ एक पेड़ मां के नाम अभियान ने पूरे देश में जन-अभियान का स्वरूप ले लिया है। प्रदेश में 5 करोड़ 51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। यह पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामाजिक चेतना को जगाने की कोशिश है। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पौध-रोपण को अपनी प्राथमिकता में शामिल करना पुलिस की पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है। हर्ष का विषय है कि पुलिस जवानों के साथ उनके परिवार भी पौध-रोपण को अपनी जिम्मेदारी मान रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस की कार्यवाही और संपूर्ण प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने में संवेदनशीलता के लिए पुलिस कार्य प्रणाली की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पुलिस अपना कार्य प्रभावी तरीके से करती है, राज्य सरकार उनके साथ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल की 25 वीं बटालियन में आयोजित “एक पेड़ मां के नाम” अभियान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रोपा रूद्राक्ष का पौधा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रुद्राक्ष का पौधा लगाया और आकाश में गुब्बारे छोड़कर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसी समय संपूर्ण प्रदेश की पुलिस इकाइयों में एक साथ 1 लाख 25 हजार पौधे रोपे गए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के कार्यक्रम स्थल आगमन पर पुलिस बैंड की धुन के बीच बालिकाओं द्वारा तिलक कर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री ने परिसर में भ्रमण कर पौध-रोपण के लिए एकत्र हुए पुलिस जवानों और पुलिस परिवारों के सदस्यों से बातचीत की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना ने स्मृति चिन्ह भेंट किया।

प्रधानमंत्री  मोदी ने पौध-रोपण को माँ से जोड़कर अभियान को आत्मीय बनाया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल, जंगल, जमीन हमें प्रकृति से जोड़ते हैं और मानवता के मूल गुणों को प्रोत्साहित करते हैं। जंगलों के नष्ट होने और अनियंत्रित प्रदूषण के परिणामस्वरूप कार्बन उत्सर्जन में वृद्धि हुई है, जिसकी पूर्ति पौधे लगाने से ही हो सकती है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पौध-रोपण को माँ से जोड़कर अभियान को सभी के लिए आत्मीय और व्यक्तिगत बनाया है। माँ के नाम पर पौधा लगाना भारतीय संस्कृति को नमन है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के आहवान के अनुसार सिर्फ पौधा ही नहीं लगाना, अपितु पाँच फीट का होने तक उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी हमें वहन करनी है।

पौध-रोपण, पुलिस परिवार को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करेगा

पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा राज्य की सभी पुलिस इकाइयों में आयोजित “एक पेड़ मां के नाम – वृहद पौध-रोपण” अभियान पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों को प्रकृति के अधिक निकट लाकर पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करेगा। धरती माँ की रक्षा करने के साथ पौधे लगाकर धरती को परिपोषत करना भी हमारी जिम्मेदारी है।

तीन वर्षीय विजयांश कुशवाह ने अपनी माँ के साथ लगाया पौधा

पुलिस महानिदेशक श्री सक्सेना के निर्देश पर प्रदेश की सभी पुलिस इकाइयों में हुए पौध-रोपण कार्यक्रम में पुलिस जवानों तथा उनके परिजनों ने उत्साह के साथ भाग लिया। भोपाल के कार्यक्रम में तीन वर्षीय विजयांश कुशवाह पुलिस की वर्दी में पौध-रोपण के लिए अपनी माँ के साथ आए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजयांश के उत्साह की प्रशंसा करते हुए उसके साथ पौधा लगाया। इस अवसर पर कई बच्चों ने अपनी माँ के साथ पौधे लगाए, साथ ही कई पुलिसकर्मियों ने भी अपनी माँ की स्मृति में उनकी तस्वीर के साथ पौध-रोपण किया। भोपाल सहित प्रदेश की सभी पुलिस इकाइयों में एक पेड़ मां के नाम वृहद पौध-रोपण अभियान को उत्सव के रूप में मनाया गया।