egebet girişpusulabetegebethotslotpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebetegebethotslothotslotpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetjojobet girişpusulabetegebethotslotpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebethotslotpusulabetzirvebetzirvebetzirvebet girişzirvebetzirvebetmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişzirvebetzirvebet girişpusulabethotslothotslothotslothotslothotslothotslotegebetegebetegebetegebetegebetegebetegebetegebetpusulabetpusulabetegebetegebethotslothotslotpusulabethotslothotslotegebetegebetegebethotslotpusulabetpusulabetmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişmeritkingmeritking girişmeritkingzirvebet girişzirvebetzirvebetzirvebetzirvebetzirvebetzirvebetzirvebet girişpusulabetzirvebet girişzirvebetzirvebetmatbetmatbet girişzirvebetzirvebetceltabetceltabet girişzirvebetzirvebet girişpusulabetpusulabet girişzirvebetmavibetmavibet girişroyalbet güncel girişikimisli girişikimisli güncel girişmarsbahispusulabetzirvebetzirvebetbetsmovezirvebet girişzirvebet girişteosbet girişmatbet girişinterbahismegabahisartemisbetzirvebetgrandpashabet girişgrandpashabet güncelzirvebet girişzirvebet girişKavbet girişzirvebetzirvebet girişzirvebetzirvebetzirvebetzirvebetzirvebet girişzirvebet girişjojobetjojobet girişpadişahbetpadişahbet girişpadişahbet güncel girişzirvebetzirvebet girişmatbet matbet güncel matbet güncel girişzirvebet girişjojobet girişzirvebet girişpadişahbet güncelholiganbet girişholiganbet güncel girişbetsmovebetsmove girişbetsmove güncel girişyakabet girişyakabetrestbet güncel girişrestbet yeni girişjojobet güncel girişjojobet girişjojobetpadişahbetpadişahbet girişholiganbetholiganbet girişpusulabetpusulabetcasibomcasibom girişholiganbetvaycasinovaycasino girişvaycasino güncel girişbetebetbetsmovearesbetaresbet girişaresbet girişjojobetjojobet girişholiganbet girişholiganbet güncel girişmarsbahis güncel giriş@rayeabetasusholiganbet girişbetasusbetasusjojobetzirvebetjojobetjojobetmeritking girişmeritking güncelmadridbet girişbetsmovebetsmove girişmeritking mobilistanbulbahiscasibomtrendbetakım koruyucuvoltaj koruyucukaçak akım rölesiakım koruyucuvoltaj koruyucukaçak akım rölesibahiscasinobahiscasino girişbetasus

सेवानिवृत्त जस्टिस श्री रोहित आर्या ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल व सेवानिवृत न्यायमूर्ति श्री रोहित आर्या ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में दण्ड संहिता से न्याय संहिता आभार संगोष्ठी को किया संबोधित
 प्रधानमंत्री के फैसलों से देश ही नहीं दुनिया भी अचंभित
न्याय संहिता से त्वरित न्याय मिलेगा और विश्वास भी बढ़ेगा- राजेंद्र शुक्ल
दंड संहिता को न्याय संहिता में बदलकर बहुत बड़ा काम किया गया
हमारी संस्कृति और हमारे आध्यात्म से अंग्रेज हिले हुए थे- रोहित आर्या

भोपाल, 13/07/2024। भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ द्वारा शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में दण्ड संहिता से न्याय संहिता की आभार संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने पिछले दस साल में देश के विकास के लिए ऐसे निर्णय लिए जिससे देश ही नहीं दुनिया अचंभित हो गई। चाहे कश्मीर से धारा 370 को समाप्त करना हो या फिर अंग्रजों के जमाने से चले आ रहे कानून को दण्ड संहिता से न्याय संहिता में बदलने का काम हो। पुराने कानून के चलते लोगों को त्वरित न्याय नहीं मिल पता था और विपक्ष में लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी थी। वहीं सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्री राहित आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने दण्ड संहिता को न्याय संहिता में बदलकर बहुत बड़ा कार्य किया है। कार्यक्रम को प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी, भाजपा कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति श्री रोहित आर्या ने पार्टी की रीति नीति एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की जनोन्मुखी विकास कार्यो से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। मंच पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल, भारतीय जनता पार्टी के विधि प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक श्री मनोज द्विवेदी, श्री एसएस उप्पल भी उपस्थित रहे।
मोदी  के नेतृत्व में दुनिया में बज रहा भारत का डंका
उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अंग्रेजों के कानून ’’दण्ड संहिता को साल 2019 से बदलने के लिए काम शुरू किया और 1 जुलाई 2024 से इसे लागू कर दिया गया। कानून में बदलाव से न्याय भी त्वरित मिलेगा और जनता का विश्वास भी बढ़ेगा। लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों ने झूठी कहानियां गढ़कर मोदी जी रोकने की बहुत कोशिश की,लेकिन नहीं रोक पाए। आज लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए देश का विकास तेज रफ्तार से कर रही है। शायद ऐसा ही कोई क्षेत्र होगा जहां विकास नहीं हो रहा होगा। भारत का डंका दुनिया में बज रहा है और दुनिया में अब भारत को आशा भरी निगाहों से देखा जाता है।
न्याय संहिता से जीवन में सुधार आना निश्चित है- श्री रोहित आर्या
सेवानिवृत न्यायमूर्ति श्री रोहित आर्या ने दण्ड संहिता से न्याय संहिता की संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि दंड संहिता को न्याय संहिता में बदलकर कोई छोटा नहीं बहुत बड़ा काम किया गया। इसके लिए केंद्र सरकार का बहुत-बहुत आभार। इससे आने वाले समय में जीवन में सुधार आना निश्चित है,क्योंकि अंग्रेजों के जमाने में जब कानून भारतीयों के ऊपर थोपे गए तो भारतीयों को दंड देने की भावना से दंड संहिता लागू की गई थी, अब न्याय की भावना से न्याय संहिता में फेरबदल कर बदला गया है। न्याय की भावाना हमारे देश में राम राज्य और महाभारत काल में भी थी। श्री आर्या ने कहा कि हमारी संस्कृति और अध्यात्म से अंग्रेज हिले हुए थे, इसलिए शिक्षा पर प्रहार करते हुए संस्कृत को धीरे-धीरे खत्म कर अंग्रेजी को बढ़ावा दिया गया।
गुलामी की प्रतीक थी भारतीय दंड संहिता – श्री भगवानदास सबनानी
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी ने दण्ड संहिता से न्याय संहिता की आभार संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय दंड संहिता गुलामी का प्रतीक थी अब न्याय संहिता के लागू होने के बाद लोगों को जल्द न्याय मिलेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए बदलाव किया और आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
न्याय संहिता से सकारात्मक बदलाव आएगा – डॉ. राघवेन्द्र शर्मा
भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ.राघवेंद्र शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज जो संविधान को हाथों में लेकर संविधान का कचरा कर रहे हैं उन्होंने संविधान का एक पन्ना भी नहीं पढ़ा होगा। संविधान हमारी आत्मा है इसलिए इसका हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए। न्याय संहिता से सकारात्मक बदलवा आएगा। इस अवसर पर स्टेट बार को चेयरमैन श्री राजेश व्यास,जिला अधिवक्ता संघ भोपाल के अध्यक्ष श्री दीपक खरे, विधि प्रकोष्ठ जिला भोपाल के जिला संयोजक मलखान सिंह एवं सभी प्रदेश सह संयोजक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सह संयोजक श्री दिलीप अवस्थी एवं आभार प्रदेश सह संयोजक अशोक विश्वकर्मा ने किया।
सेवानिवृत्त जस्टिस रोहित आर्या भाजपा में शामिल


भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यों से प्रभावित होकर कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत जस्टिस श्री रोहित आर्या ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। श्री रोहित आर्या को भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।