hacklink al
waterwipes ıslak mendilasetto corsa grafik paketijojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişpusulabetcasibomjojobetjojobet girişholiganbet girişjojobetjojobet girişpusulabetjojobetjojobet girişbets10padişahbetpadişahbet girişjojobetjojobet girişholiganbet

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर बुधवार को लक्ष्मीबाई की समाधि से निकालेंगे तिरंगा यात्रा

ग्वालियर 14 अगस्त 2024। समाज के हर व्यक्ति को गौरव की अनुभूति कराकर राष्ट्र के वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयों की वीरता व संघर्ष को समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर 14 अगस्त को सुबह 9 बजे से ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की अगुवाई में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल से प्रारंभ होगी तथा ग्वालियर-15 विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए फूलबाग गांधी उद्यान पर पहुंचेगी।

तिरंगा यात्रा ग्वालियर में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल से पड़ाव, लक्ष्मणपुरा, स्टेट बैंक चौराहा, हजीरा, किला गेट, घासमंडी चौराहा, कोटेश्वर, मोहिते गार्डन, संत कृपाल सिंह आश्रम, बहोड़ापुर चौराहा, कटी घाटी, गेंडे वाली सड़क, शिंदे की छावनी होते हुए फूलबाग गांधी उद्यान पर पहुंच कर समापन होगा।