hacklink al
jojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişpadişahbetpaşacasinograndpashabetjojobetjojobet girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişkralbetkingroyalmatbetmatbet girişmatbet güncel girişmatbetmatbet girişmatbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbet girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişmatbetmatbet girişcasibomcasibom girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişcasibomcasibom girişjojobetjojobet girişpusulabetpusulabet girişholiganbetholiganbet girişpusulabetpusulabet girişpusulabet güncel giriş

हमारे वर्तमान की कर्तव्यनिष्ठा और भविष्य के सपनों का प्रतिबिम्ब है तिरंगा: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर

वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल से ऊर्जा मंत्री की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा

ग्वालियर 14 अगस्त 2024। देशभक्ति और राष्ट्रीय पहचान की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर देश भर में नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के व्यापक अभियान की पहल के रुप में आयोजित तिरंगा यात्रा का बुधवार की सुबह ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद झण्डी दिखाकर शुभारंभ किया। बाद में ऊर्जा मंत्री ने स्वयं द्विपहिया वाहन चलाकर तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया और गांधी उद्यान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन किया।
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की अगुवाई में यह यात्रा वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल से प्रारंभ होकर पड़ाव, लक्ष्मणपुरा, स्टेट बैंक चौराहा, हजीरा, किला गेट, घासमंडी चौराहा, कोटेश्वर, मोहिते गार्डन, संत कृपाल सिंह आश्रम, बहोड़ापुर चौराहा, कटी घाटी, गेंडे वाली सड़क, शिंदे की छावनी होते हुए फूलबाग गांधी उद्यान पर पहुंचकर समाप्त हुई।
इस अवसर पर तिरंगा यात्रा की सफलता पर ग्वालियरवासियों को साधुवाद देते हुए ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि हमारा तिरंगा केवल तीन रंगों को ही स्वयं में नहीं समेटे है। हमारा तिरंगा, हमारे अतीत के गौरव को, हमारे वर्तमान की कर्तव्यनिष्ठा को और भविष्य के सपनों का भी एक प्रतिबिंब है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हमारा तिरंगा भारत की एकता का, भारत की अखंडता का और भारत की विविधता का भी एक प्रतीक है। हमारे सेनानियों ने तिरंगे में देश का भविष्य देखा, देश के सपने देखे और इसे कभी झुकने नहीं दिया। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद जब हम एक नए भारत की यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं, तिरंगा एक बार फिर देश की एकता और चेतना का प्रतिनिधित्व कर रहा है।
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि देश के साथ समूचे मध्यप्रदेश में हो रही तिरंगा यात्राएं हर घर तिरंगा अभियान की शक्ति और निष्ठा का प्रतिबिंब हैं। ऊर्जा मंत्री ने कहा कल 15 अगस्त यानि आजादी की सालगिरह के अवसर ग्वालियर के हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की अगुवाई में समाज के हर वर्ग, हर जाति और पंथ के लोग अनायास ही एक पहचान के साथ जुड़ रहे हैं। यही देश के एक कर्तव्यनिष्ठ नागरिक और भारत माता की संतान की पहचान है। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को समर्थन देने में पुरुषों और महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों के साथ–साथ, हर कोई अपनी भूमिका निभा रहा है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी, तिरंगा यात्रा के जिला प्रभारी उपेंद्र वैश्य, तिरंगा यात्रा के सह प्रभारी श्री दारा सिंह सेंगर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र राणा, जिला महामंत्री श्री विनय जैन, जिला महामंत्री मंत्री श्री विनोद शर्मा, श्री राजू सेंगर, भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती करुणा सक्सेना, भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री प्रतीक तिवारी, यात्रा के विधानसभा प्रभारी श्री जगत सिंह कौरव, ग्वालियर विधानसभा के राजा मान सिंह तोमर मंडल श्री योगेंद्र तोमर, वीर दुर्गा दास राठौर मंडल के अध्यक्ष श्री वृज मोहन शर्मा, कोटेश्वर मंडल अध्यक्ष श्री प्रयाग तोमर, संत रविदास मंडल अध्यक्ष श्री आकाश श्रीवास्तव श्री सोनू त्रिपाठी, पार्षद गण श्री हरीबाबू शिवहरे, महेन्द्र आर्य, तिरंगा यात्रा में शामिल रहे।