hacklink al
padişahbetpaşacasinograndpashabetcasibom girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişkralbetkingroyalmatbet girişmatbet güncel girişmatbet girişmatbet güncel girişholiganbetholiganbet girişdiyarbakır eskortholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişmatbetmatbet girişcasibomcasibom girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişcasibomcasibom girişjojobetjojobet girişpusulabet girişholiganbetholiganbet girişpusulabetpusulabet girişpusulabet güncel girişvdcasinovdcasino girişholiganbetholiganbet girişkonya eskortvaycasinovaycasino girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişkavbet girişcasibomcasibom girişpusulabetpusulabet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahis girişmatbetcasibomcasibomjojobetjojobet girişmavibetsamsun web tasarım

एनडीएमए के संयुक्त सचिव ने बताईं आपदा प्रबंधन की बारीकियाँ

संयुक्त सचिव कर्नल के पी सिंह एवं कलेक्टर व एसपी का मौजूदगी में हुई बैठक

ग्वालियर 07 सितम्बर 2024/ संयुक्त सचिव राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) नई दिल्ली कर्नल श्री केपी सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में आपदाओं से निपटने के विषय पर अहम बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की टीम द्वारा आपदाओं के दौरान राहत और बचाव कार्यों में इस्तेमाल होने वाली तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही राहत और बचाव कार्यों के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों और योजनाबद्ध तरीके से राहत कार्यों को अंजाम देने के संबंध में बताया गया। एनडीएमए द्वारा उपयोग में लाए जा रहे सचेत एप से मौसम संबंधी जानकारी प्राप्त करने के संबंध में बताया गया । साथ ही केमिकल इंसीडेंस के संबंध में भी जानकारी दी गई।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कहा कि आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्य में एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीम के साथ सभी विभागों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। एनडीआरएफ टीम के द्वारा किए जाने वाले मॉक अभ्यास के संबध में अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी उन्होंने दिए।
बैठक में प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार सगर, एडीएम श्री टी एन सिंह, एसडीएम डबरा श्री दिव्यांशु चौधरी सहित जिले के अन्य एसडीएम, संयुक्त कलेक्टर श्री संजीव जैन तथा अपर आयुक्त नगर निगम श्री मुनीष सिकरवार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
यह बैठक संभावित आपदाओं के प्रभाव को कम करने के लिए तैयारियां करने और आपदा प्रबंधन की पुख्ता रणनीति तैयार करने के उद्देश्य से रखी गई थी। बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित व्यवस्थायें करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आपदाओं से निपटने के उपायों की बारीकियां बताई गईं।

“सचेत एप” करता है आपदाओं के प्रति सचेत

“सचेत” ऐप भारत सरकार द्वारा लॉन्च किया गया एक मोबाइल एप्लिकेशन है, जिसे आपदा प्रबंधन और लोगों को संभावित आपदाओं के बारे में सचेत करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। इस ऐप के माध्यम से आप आपातकालीन अलर्ट, मौसम की चेतावनियाँ, भूकंप, बाढ़, चक्रवात आदि के बारे में रियल-टाइम जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यह ऐप आम जनता, विशेष रूप से आपदाओं के समय, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी प्राप्त करने में अत्यंत सहायक है। इसे गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।

यह हैं “सचेत एप” की मुख्य विशेषताएं

 रियल-टाइम अलर्ट्स: ऐप उपयोगकर्ताओं को मौसम, भूकंप, बाढ़, और अन्य आपदाओं से संबंधित अलर्ट भेजता है।
 स्थान-आधारित सूचना: ऐप आपके स्थान के आधार पर जानकारी प्रदान करता है, जिससे आप अपने क्षेत्र की आपदाओं के प्रति सजग रह सकते हैं।
 तैयारी और सुरक्षा टिप्स: इसमें विभिन्न आपदाओं से निपटने के लिए तैयारी और सुरक्षा संबंधी सुझाव भी दिए जाते हैं।
 शेयरिंग फीचर: अलर्ट्स और सूचनाओं को परिवार और मित्रों के साथ शेयर करने की सुविधा।