hacklink al
casibompadişahbetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişmatbetmatbet girişholiganbetholiganbet girişmeritkingmeritking girişmeritkingmeritking girişjojobetjojobet girişbetcio girişbetciojojobetjojobet girişmeritkingmeritking girişmeritkingmeritkingmeritking girişholiganbet girişholiganbet girişholiganbet girişprimebahisprimebahis girişbetpuanbetpuanbetpuanbetmarinobetmarinocasibomprimebahisprimebahis girişaresbet girişaresbet girişaresbetjojobetjojobet giriş

बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन हेतु गठित सर्वे दल द्वारा विभिन्न थानो में जन जागरूकता का कार्य किया गया

भिण्ड 22 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय जैन के निर्देशन में बाल भिक्षावृत्ति अभियान का अगला चरण विकासखंड महिलाओं में प्रचार प्रसार जागरूकता के माध्यम से बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन हेतु जागरूकता का कार्य किया जा रहा है।

बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन हेतु गठित सर्वे दल द्वारा सर्वप्रथम विकासखंड मेहगांव में पहुंचकर जन जागरूकता का कार्य किया गया। मेहगांव थाना पर थाना प्रभारी एवं अन्य स्टाफ महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी पर्यवेक्षक एवं अन्य स्टाफ और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन हेतु जागरूकता रैली निकाली गई।
बाल संरक्षण अधिकारी अजय सक्सेना के द्वारा आगे अवगत कराया गया कि मेहगांव थाने के बाद उक्त गठित दल द्वारा गोरमी पर भ्रमण किया गया जहां थाना में पदस्थ बाल कल्याण पुलिस अधिकारी, संबंधित थाने के थाना प्रभारी और गोरमी के परियोजना अधिकारी विवेक विनचुरकर, पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाकर उन्हें अवगत कराया गया कि बाल भिक्षावृत्ति समूचे समाज पर एक कलंक है और यह अत्यंत ही गलत कार्य है। किशोर न्याय अधिनियम की धारा 76 में यह अपराध घोषित किया गया है तथा कोई भी अगर बालक को बाल भिक्षावृत्ति के उद्देश्य से नियोजित करता है तो उसे 5 साल की सजा का प्रावधान है उसके पश्चात वहां पर जागरूकता रैली निकाली गई दल का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता संजय मिश्रा द्वारा किया गया। साथ में महिला बाल विकास विभाग से मेहगांव परियोजना से पर्यवेक्षक सुधा जाटव, अरविंद भदौरिया एवं संबंधित स्थान के थाना प्रभारी एमआर नादिर, थाना प्रभारी दीपक उपस्थित रहे।