hacklink al
waterwipes ıslak mendilasetto corsa grafik paketijojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişpusulabetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişpusulabetjojobetjojobet girişbets10padişahbetpadişahbet girişjojobetjojobet girişholiganbetmatbetmatbet girişjojobetjojobet girişjojobet giriş

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सिविल अस्पताल हजीरा का निरीक्षण किया

ग्वालियर 28 दिसम्बर 2024। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शनिवार की सुबह सिविल अस्पताल हजीरा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर भोपाल से ग्वालियर पहुंचने के बाद सबसे पहले सिविल अस्पताल हजीरा पहुंचे यहां उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य, भोजन और नाश्ते की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि मरीजों के बिस्तरों की चादर समय पर बदली जाए और ठंड के मौसम में किसी मरीज को कोई असुविधा न हो।
इस दौरान ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने अस्पताल के आईसीयू निर्माण कार्य पर चर्चा कर प्रगति की समीक्षा की तथा रसोई घर का निरीक्षण कर हरी सब्जियों भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए।
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस अवसर पर कहा कि आपके सेवक का प्रयास है कि हर मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें और अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों। आपकी सेवा ही मेरा संकल्प है।