hacklink al
jojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişpadişahbetpaşacasinograndpashabetjojobetjojobet girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişkralbetkingroyalmatbetmatbet girişmatbet güncel girişmatbetmatbet girişmatbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbet girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişmatbetmatbet girişcasibomcasibom girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişcasibomcasibom girişjojobetjojobet girişpusulabetpusulabet girişholiganbetholiganbet girişpusulabetpusulabet girişpusulabet güncel girişvdcasinovdcasino girişholiganbetholiganbet girişkonya eskort

जिला मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित, दावे-आपत्तियाँ 15 मार्च तक की जा सकती हैं

नागरिक एनआईसी की वेबसाइट एवं जिला पंजीयक और उप पंजीयक कार्यालय में गाइडलाइन का अवलोकन कर सकते हैं

ग्वालियर 08 मार्च 2025। जिले में अचल सम्पत्ति के मार्गदर्शक सिद्धांत गाइडलाइन वर्ष 2025-26 के लिये कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उप जिला मूल्यांकन समिति ग्वालियर, डबरा एवं भितरवार के प्राप्त प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही 100 प्रतिशत से ज्यादा वृद्धि वाले लोकेशन के संबंध में समस्त सदस्यों से चर्चा की गई। चर्चा के उपरांत आम नागरिक के सुझाव, आपत्ति के लिये 15 मार्च 2025 तक का समय निर्धारित किया गया। कोई भी व्यक्ति प्रस्ताव एनआईसी के पोर्टल के अलावा जिला पंजीयक कार्यालय, उप पंजीयक कार्यालय ग्वालियर, डबरा एवं भितरवार में अवलोकन कर सकता है।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण श्री प्रतुलचंद सिन्हा, अपर आयुक्त नगर निगम श्री मुनीष सिकरवार, संयोजक एवं वरिष्ठ जिला पंजीयक डॉ. दिनेश गौतम, जिला पंजीयक श्री अशोक शर्मा सहित जिला मूल्यांकन समिति के सदस्य एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में 100 प्रतिशत से ज्यादा वृद्धि वाली लोकेशन पर विचार के पश्चात सदस्यों ने कई लोकेशनों पर वृद्धि को और बढ़ाने की बात रखी। इसके साथ ही महलगाँव क्षेत्र, दीनदयालनगर, डोंगरपुर, मेट्रो टॉवर से रजिस्ट्रार कार्यालय, ओहदपुर, अलापुर, ग्राम रमौआ, ग्राम नैनागिरि, शब्दप्रताप आश्रम, गंगापुर, चंदोहा खुर्द, पिपरौली, जिगसौली, पुरानी छावनी, मालनपुर व मानपुर खुर्द में आम सहमति से दरों में वृद्धि किए जाने के संबंध में चर्चा की गई।
बैठक में 24 ग्राम जिनमें विकास अधिक हो रहा है, उन्हें टीएनसीपी द्वारा विशेष ग्रामों में रखा गया है। इनमें डांग सरकार, बंधौली, सौसा, दिनावली, मितावली, निरावली, रौरा, भानपुर, ओड़पुरा, बिठौली, सौजना, भगवानपुरा, रायपुर, अलीनगर शामिल हैं। भिण्ड रोड, न्यायाधीश रोड, गोविंदपुरी रोड, डीबी सिटी रोड, नाका चंद्रबदनी रोड पर भी दरें वृद्धि करने पर विचार किया गया।
इसके साथ ही नेशनल हाईवे से लगे हुए ग्राम जिनमें विकास के प्रोजेक्ट शुरू हुए हैं। जिनमें बरेठा, करगवां, धनेली, वीरमपुरा, बरेठा, लक्ष्मणगढ एवं अन्य रोड पर स्थित ग्राम नागौर, तुरारी, खेरिया मिर्धा, बेहट, शेखपुरा, बड़ागांव, खुरैरी, मेहरा, सिरोल क्षेत्र में विकास कार्य अधिक होने एवं गाइडलाइन में दर कम होने पर सदस्यों ने दरें बढ़ाने की

सहमति दी। नगर निगम ग्वालियर से लगे हुए क्षेत्र के गाँवों वीरमपुरा, धनेली, बरेठा, करगवां, डांग गुठीना, लक्ष्मणगढ़, खेरिया केसर, बेरजा, बिल्हेटी, राई, रतवाई, रसीदपुर में रजिस्ट्री संख्या से अधिक होने में गाइडलाइन कम होने के कारण वृद्धि करने पर चर्चा की गई। इसके साथ ही ग्राम बेहट, उटीला, हस्तिनापुर, आरोली, रौरा, बंधौली क्षेत्र में प्लानिंग होने के कारण दरों में वृद्धि करने पर विचार किया गया।
बैठक में सदस्यों ने गाइडलाइन के संबंध में अपने महत्वपूर्ण विचार भी रखे।