ब्रेकिंग

पुलिस ने पकड़ा नकली नोटों का जखीरा, नकली नोट छापने वाले पांच लोग पुलिस गिरफ्त में

14 लाख से भी ज्यादा रुपए के नकली नोट आरोपियों से किए बरामद..

देवास। मुखबिर की सूचना पर विगत 15 दिनों से पुलिस  इस मामले की तफ्तीश पर काम कर रही थी। बीते 24 घंटे में पुलिस ने अलग अलग करीब 12 स्थान पर लगातार दविश दी और मार्केट में सरकुलेशन होने से पहले ही पुलिस ने 15 लाख रुपए के नकली नोट  जप्त कर लिए। इसमें 100 , 200 और 500 के छपे हुए नकली नोट बरामद हुए। साथ ही प्रिंटर, कागज एवं जाली नोट बनाने वाली सभी प्रकार की मशीनी सामग्री को भी जप्त किय गया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जाली नोटों का कारोबारदेवास एसपी पुनीत गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी घटना की जानकारी।