hacklink al
casibompadişahbetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişmatbetmatbet girişholiganbetholiganbet girişmeritkingmeritking girişmeritkingmeritking girişjojobetjojobet girişbetcio girişbetciojojobetjojobet girişmeritkingmeritking girişmeritkingmeritkingmeritking girişholiganbet girişholiganbet girişholiganbet girişprimebahisprimebahis girişbetpuanbetpuanbetpuanbetmarinobetmarino

पुरानी रंजिश पर जानलेवा फायर करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने लक्ष्मणगढ पुल के पास से किया गिरफ्तार

ग्वालियर 16 जुलाई 2025। फरियादी प्रमोद गुर्जर निवासी ग्राम महाराजपुरा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 08.07.2025 के रात्रि में उसका भतीजा आकाश गुर्जर व बृजमोहन सिंह गुर्जर घर के सामने रोड के किनारे खडे थे और मैं अपने घर से सामने खड़ा था तभी भिण्ड तरफ से एक बिना नम्बर की मोटर साइकिल पर दो लडके आये और पीछे बैठे लड़के ने मेरे भतीजे आकाश को जान से मारने की नियत से गोली मारी जो उसके बायें पैर की जाँघ में लगी जिससे वह वही गिर गया और दोनो लडके मोटर साइकिल से डीडी नगर तरफ भाग गये। मै अपने भतीजे के पास दौडकर पहुंचा तो देखा कि उसकी जाँघ में खून निकल रहा था फिर मैं अपने परिवार के लोगों के साथ भतीजे आकाश को इलाज के लिए ट्रामा सेन्टर जेएएच ग्वालियर में भर्ती करवाया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना महाराजपुरा में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 261/2025 धारा 109(1), 3 (5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

मामला संज्ञान में आते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) द्वारा अति० पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/यातायात / अपराध) श्री कृष्ण लालचंदानी, भापुसे को थाना महाराजपुरा टीम से उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों को पकड़वाने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों की पतारसी कर उन्हे पकड़ने हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपियों की पतारसी कर उन्हे पकड़ने हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। दिनांक 15.07.2025 को पुलिस टीम को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण का एक आरोपी भागने के फिराक में लक्ष्मण गढ पुल के पास खड़ा है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने लक्ष्मण गढ पुल के पास जाकर देखा तो मुखबिर के बताये हुलिया का एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखा, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये संदिग्ध से नाम पता पूछने पर उसने स्वयं को आदित्यपुरम महाराजपुरा जिला ग्वालियर का रहने वाला बताया। पकड़े गये संदिग्ध से उक्त प्रकरण के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर जान से मारने की नियत से फायर करना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपी को थाना महाराजपुरा के अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये आरोपी से घटना में प्रयुक्त हथियार एवं उसके अन्य साथी के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।आरोपीः- प्रियांशु भदौरिया पुत्र दिनेश भदौरिया निवासी आदित्यपुरम महाराजपुरा जिला ग्वालियर।

सराहनीय भूमिका –

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव, उनि० राजीव सौलंकी, प्र.आर० अरविन्द शर्मा, आर. रुस्तम गुर्जर, आर. आनंद यादव, आर. अनिल गुर्जर, आर. धुव्र सिंह, आर. भानू सिकरवार, आर. शिवराज लोधी, आर. नितिन गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही है।