कलेक्ट्रेट परिसर में शान से लहराया तिरंगा, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने किया ध्वजारोहण
ग्वालियर 15 अगस्त 2026। गौरवशाली भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ओहदपुर की सुरम्य पहाड़ी पर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में पूरे सम्मान और गरिमा के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने ध्वजारोहण कर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। ध्वजारोहण के उपरांत सामूहिक रूप से…
