ब्रेकिंग

लापरवाही बरतने वाले सचिवों को सीईओ जिला पंचायत रावत ने किया निलंबित

ग्वालियर 15 मई 2026/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सोजान सिंह रावत ने कार्य में लापरवाही बरतने पर सचिव ग्राम पंचायत कल्याणी जनपद पंचायत डबरा रामलखन सिंह गुर्जर को निलंबित कर दिया है ।

उल्लेखनीय है कि सचिव ग्राम पंचायत कल्याणी जनपद पंचायत डबरा रामलखन सिंह गुर्जर द्वारा ग्राम निवासी स्व. मोहन सिह जाटव का मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनाने तथा उनके परिजनों से नाजायज राशि की मांग करने की शिकायत थी। पूर्व में भी सचिव गुर्जर को ग्राम निवासी स्व. सुरेश जाटव के मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनाये जाने के आरोप में निलंबित किया गया था।

इसी प्रकार अन्य प्रकरण में सचिव ग्राम पंचायत अरोली जनपद पंचायत मुरार श्री गौतम सिंह कौरव के विरूद्व सरपंच द्वारा लम्बे समय से ग्राम पंचायत में अनुपस्थित रहने की शिकायत थी, जिसकी जांच में गौतम सिंह कौरव दोषी पाये जाने के उपरान्त दण्डात्मक कार्यवाही करते हुए सचिव को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ग्वालियर द्वारा निलंबित किया गया।