शिवपुरी 18 अगस्त 2026। पी.के. यूनिवर्सिटी के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की शोधार्थी पूजा साहू को माइक्रोबायोलॉजी विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई है। विश्वविद्यालय की अकादमिक काउंसिल एवं बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की अनुशंसा के बाद इस संबंध में प्रक्रिया पूरी की गई।
पूजा साहू ने “A Study on Screening Phytochemical Analysis and Pharmacological Activities of Some Medicinal Plant in Bundelkhand Region” विषय पर शोध कार्य किया। उनका शोध कार्य डॉ. मनीष कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ।
पूजा साहू, नामांकन संख्या 220101077, का शोध संबंधी मौखिक परीक्षण (Viva-Voce) 12 अगस्त 2026 को आयोजित किया गया था। इसके बाद विश्वविद्यालय स्तर पर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर उन्हें पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई।
पूजा साहू, डॉ. प्रभात कुमार साहू की पत्नी एवं श्री गोपीलाल साहू की पुत्रवधू हैं। उनका परिवार मनपुरा ग्राम से जुड़ा है। वर्तमान में वे शासकीय कमला राजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ग्वालियर के फैकल्टी ऑफ साइंस में कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, प्राध्यापकों, मित्रों, परिजनों एवं ग्रामीणों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
