ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का ग्वालियर विमानतल पर आत्मीय स्वागत

ग्वालियर 02 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को राजकीय विमान से दोपहर लगभग 2.50 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पधारे। उनके साथ सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं नवीन व नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला भी आए।

विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामनिवास रावत, अपेक्स बैंक के प्रशासक श्री महेन्द्र सिंह यादव, जीडीए अध्यक्ष श्री मधुसूदन भदौरिया, निगम सभापति श्री मनोज तोमर, पतंजलि संस्कृति संस्थान के अध्यक्ष श्री कौशल शर्मा, प्रदेश मंत्री भाजपा श्री लोकेन्द्र पाराशर, भाजपा जिला अध्यक्ष शहर श्री जयप्रकाश राजौरिया व ग्रामीण श्री प्रेम सिंह राजपूत, श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर “रामू” सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मुख्यमंत्री के स्वागत के लिये पहुँचे थे।

विमानतल पर संभागीय आयुक्त श्री मनोज खत्री, डीआईजी श्री असित यादव, प्रभारी कलेक्टर श्री सोजान सिंह रावत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।