भोपाल में परशुराम मंदिर में प्रोग्रेसिव ब्राह्मण फेडरेशन ऑफ इंडिया का पोस्टर लांच किया
भोपाल में प्रबुद्ध विप्र समाज ने भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर समाज के उत्थान का लिया संकल्प
भोपाल 20 अप्रैल 2026। भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर आज भोपाल स्थित परशुराम मंदिर परिसर में प्रोग्रेसिव ब्राह्मण फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा संगठन का आधिकारिक पोस्टर लॉन्च किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, युवा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ की गई। इसके पश्चात संगठन के पदाधिकारियों ने पोस्टर का अनावरण करते हुए संगठन के उद्देश्यों और भावी योजनाओं की जानकारी साझा की। वक्ताओं ने कहा कि प्रोग्रेसिव ब्राह्मण फेडरेशन ऑफ इंडिया समाज में शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण एवं समरसता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य करेगा।
इस अवसर पर वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज में सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। साथ ही युवाओं से संगठन से जुड़कर समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने संगठन की पहल की सराहना करते हुए इसे समाज को एक नई दिशा देने वाला कदम बताया। अंत में सभी ने एकजुट होकर समाज के विकास एवं उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ किया गया इस अवसर पर प्रमुखरूप से नितिन पालीवाल अनिल भार्गव विवेक त्रिपाठी अनमोल दुबे आशुतोष पाठक अभिषेक शर्मा राहुल शर्मा हरीश चौबे आदि उपस्थित रहे।
