hacklink al
casibompadişahbetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişmatbetmatbet girişholiganbetholiganbet girişmeritkingmeritking girişmeritkingmeritking girişjojobetjojobet girişbetcio girişbetciojojobetjojobet girişmeritkingmeritking girişmeritkingmeritkingmeritking girişalobetalobet girişalobetalobet girişalobetalobet girişholiganbet girişholiganbet girişholiganbet girişmaksibet girişmaksibet

जी इंक्यूब ने मनाया दीपावली उत्सव – स्टार्टअप्स के साथ नवाचार और उत्साह का संगम

ग्वालियर, 17 अक्टूबर 2025। ग्वालियर स्मार्ट सिटी इन्क्यूबेशन सेंटर (G.Incube) ने दीपावली के अवसर पर ग्वालियर स्मार्ट सिटी कार्यालय में एक विशेष “दिवाली मिलन एवं स्टार्टअप मीट-एंड-ग्रीट” कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन का उद्देश्य स्टार्टअप समुदाय के बीच सहयोग, संवाद और नवाचार की भावना को और प्रबल करना था।

कार्यक्रम में जीनक्यूब से जुड़े प्रमुख स्टार्टअप्स — भारतऐप, राइक्स मीडिया, आर्टिकटोन, आपका साथी, विजन कैरावैन, देशीलूप, ऑन्टोजेनेसिस, अग्निस्तोका, नैनीताल टेस्टि बास्केट, आर.जे. इनसाइट्स, और वीएन ऑर्गेनिक्स — ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी स्टार्टअप्स ने अपने अनुभव साझा किए, एक-दूसरे से परिचय प्राप्त किया और भविष्य में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की।
इस अवसर पर ग्वालियर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (GSCDCL) के मुख्य वित्तीय अधिकारी श्री दीपक पाठक विशेष रूप से उपस्थित रहे उन्होंने स्टार्टअप्स के साथ संवाद किया, उनके नवाचारों की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन और समन्वय जीनक्यूब टीम द्वारा किया गया, जिसमें गौरव शाक्य (प्रोजेक्ट डायरेक्टर), प्रांजल चतुर्वेदी (प्रोजेक्ट मैनेजर), मेघा उपाध्याय (इन्क्यूबेशन मैनेजर), रोविन वर्मा (इन्क्यूबेशन मैनेजर) और श्रुति अग्रवाल (इन्क्यूबेशन मैनेजर) शामिल रहे। टीम ने कार्यक्रम की रूपरेखा, स्टार्टअप्स के स्वागत एवं संपूर्ण आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न किया।
दीपावली के इस शुभ अवसर पर जीनक्यूब परिवार और स्टार्टअप्स ने एक साथ दीप प्रज्ज्वलित कर सकारात्मकता, नई ऊर्जा और सामूहिक विकास का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, सौहार्द और उद्यमशीलता की भावना झलकती रही।

जीइंक्यूब लगातार ग्वालियर के स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने और युवाओं के अभिनव विचारों को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत है। इस प्रकार के आयोजन न केवल उत्सव का आनंद बढ़ाते हैं, बल्कि स्टार्टअप्स के बीच नेटवर्किंग, सहयोग और प्रेरणा के नए अवसर भी प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम का समापन सभी स्टार्टअप्स एवं अधिकारियों द्वारा आपसी शुभकामनाओं के आदान-प्रदान और नए वर्ष में नवाचार तथा प्रगति के संकल्प के साथ हुआ।