hacklink al
casibompadişahbetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişmatbetmatbet girişmeritkingmeritking girişmeritkingmeritking girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişmeritkingmeritking girişmeritkingmeritkingmeritking girişholiganbet girişholiganbet girişholiganbet girişbetpuanbetpuanbetpuanbetmarinobetmarinocasibomaresbet girişaresbet girişaresbetprimebahisprimebahis girişjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişholiganbet girişbetmarinobetmarino girişbetmarinobetmarinobetmarino girişbetmarinobetmarino girişjojobetjojobet giriş

ग्वालियर-भिंड सैक्शन में आरोबी 33 पर 5 कंपोजिट गर्डर का सफलतापूर्वक लॉन्च

क्षेत्रीय यातायात को मिलेगा सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन का लाभ

ग्वालियर 25 अक्टूबर 2025। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के अंतर्गत ग्वालियर–भिंड रेल खंड में सेतु निर्माण कार्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज करते हुए ROB-33 पर रेलवे ट्रैक के ऊपर 5 कॉम्पोज़िट गर्डर का सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। यह कार्य सभी सुरक्षा मानकों और इंजीनियरिंग प्रक्रियाओं का पूर्णतः पालन करते हुए किया गया।

लॉन्चिंग कार्य के दौरान सभी गर्डरों को सावधानीपूर्वक स्थापित कर एंड डायाफ्राम्स और ब्रे‍सिंग्स लगाकर सुरक्षित किया गया। रेलवे प्रशासन द्वारा संपूर्ण प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। गर्डर लॉन्चिंग के लिए दो ब्लॉक लिए गए — पहला ब्लॉक दोपहर 13.25 बजे से 15.25 बजे तक और दूसरा ब्लॉक 16.30 बजे से 17.40 बजे तक लिया गया। दोनों ब्लॉक निर्धारित समय सीमा में ही सफलतापूर्वक पूर्ण किए गए।

इस महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग उपलब्धि से ग्वालियर चंबल अंचल में गोहद क्षेत्र की जनता को न केवल सुरक्षित एवं निर्बाध सड़क–रेल आवागमन का लाभ मिलेगा, बल्कि स्थानीय यातायात दबाव में भी कमी आएगी। साथ ही, रेलवे और सड़क यातायात के बीच सुचारु समन्वय सुनिश्चित होगा, जिससे यात्रियों और वाहनों की सुविधा में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

यह उपलब्धि झांसी मंडल के इंजीनियरिंग विभाग की दक्षता, समर्पण और टीम भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो रेलवे के विकास कार्यों को गति प्रदान कर रही है।

गोहद आरोबी