उमेश जोगा बने परिवहन आयुक्त, संजय कुमार संभालेंगे भोपाल पुलिस आयुक्त की कमान..
14 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की बदली पदस्थापना, मुख्यालय से लेकर जोन स्तर तक बदलाव..
भोपाल, 29 जनवरी 2026। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में परिवहन विभाग, राजधानी भोपाल की पुलिस व्यवस्था, पुलिस मुख्यालय और विभिन्न जोनों में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।
शासन ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव करते हुए उमेश जोगा को प्रदेश का नया परिवहन आयुक्त नियुक्त किया है। वर्तमान में उज्जैन में एडीजी के रूप मे पदस्थ उमेश जोगा इससे पूर्व परिवहन विभाग में अपर परिवहन आयुक्त के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। विभागीय कार्यप्रणाली और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में शासन ने संजय कुमार को पुलिस आयुक्त राजधानी/जिला भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी है।
परिवहन विभाग की जिम्मेदारी उमेश जोगा को
भापुसे 1997 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी उमेश जोगा को मध्य प्रदेश परिवहन विभाग का आयुक्त नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि उमेश जोगा इससे पहले भी परिवहन विभाग में अपर आयुक्त के पद पर रह चुके हैं और विभागीय कार्यप्रणाली का उन्हें गहरा अनुभव है। वर्तमान में वे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, उज्जैन जोन के पद पर पदस्थ थे।
भोपाल पुलिस की कमान संजय कुमार को
भापुसे 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय कुमार को पुलिस आयुक्त, नगरीय पुलिस जिला भोपाल नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले पुलिस महानिरीक्षक, बालाघाट जोन के पद पर कार्यरत थे। राजधानी जैसे संवेदनशील क्षेत्र में उनकी नियुक्ति को शासन का अहम निर्णय माना जा रहा है।
इन 14 आईपीएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना
*पंकज कुमार श्रीवास्तव (1992) –
विशेष पुलिस महानिदेशक, सीआईडी एवं सतर्कता, पुलिस मुख्यालय भोपाल
*अनंत कुमार सिंह (1994) –
विशेष पुलिस महानिदेशक / प्रबंध संचालक, म.प्र. पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन, भोपाल
*के.पी. वेंकटेश्वर राव (1995) –
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं, पुलिस मुख्यालय भोपाल
(एंटी नक्सल ऑपरेशन का अतिरिक्त प्रभार)
*उमेश जोगा (1997) –
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक / परिवहन आयुक्त, मध्य प्रदेश
*डी. श्रीनिवास वर्मा (1997) –
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नारकोटिक्स, पुलिस मुख्यालय भोपाल
(एसटीएफ का अतिरिक्त प्रभार)
*विवेक शर्मा (1998) –
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पीटीआरआई, पुलिस मुख्यालय भोपाल
*अंशुमान यादव (1998) –
संचालक, खेल एवं युवक कल्याण विभाग, मध्य प्रदेश
*राकेश गुप्ता (1999) –
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, उज्जैन जोन
*अमय सिंह (2002) –
पुलिस महानिरीक्षक (योजना), पुलिस मुख्यालय भोपाल
*हरिनारायण चारी मिश्र (2003) –
पुलिस महानिरीक्षक (एससीआरबी), पुलिस मुख्यालय भोपाल
*संजय कुमार (2004) –
पुलिस आयुक्त, नगरीय पुलिस जिला भोपाल
*संजय तिवारी (2004) –
पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल (देहात) जोन
*सुश्री चैत्रा एन. (2006) –
पुलिस महानिरीक्षक, शहडोल जोन
*ललित शाक्यवार (2008) –
पुलिस महानिरीक्षक, बालाघाट जोन
पुलिस महकमे में यह व्यापक फेरबदल अनुभव, क्षेत्रीय संतुलन और प्रशासनिक दक्षता को ध्यान में रखकर किया गया है। परिवहन विभाग और राजधानी भोपाल जैसे अहम क्षेत्रों में नई नियुक्तियों को शासन की रणनीतिक प्राथमिकता के रूप में देखा जा रहा है।
