आईटीएमएस व आईसीसीसी कंट्रोल रुम की कार्यविधि को..
ग्वालियर, 9 दिसंबर 2025। ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा शहर में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किये गये है, और जो शहर विकास के साथ हेरिटेज ट्यूरिज्म को बढाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन कर रहे है। स्मार्ट सिटी द्वारा किये गये विभिन्न विकास कार्यो को जानने के उद्देश्य से मंगलवार को सिंधिया कन्या विद्यालय की छात्राओं ने स्मार्ट सिटी द्वारा संचालित आईसीसीसी व आईटीएमएस कंट्रोल रुम का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस एजूकेशनल विजिट मे लगभग 40 से अधिक छात्रायें शामिल हुयी। भ्रमण के तहत छात्रायों ने आई.सी.सी.सी., आई.टी.एम.एस. की कार्यशैली को समझा।
एजूकेशनल विजिट के दौरान छात्राओं को स्मार्ट सिटी की कार्यशैली और शहर विकास के लिये क्रियांवित परियोजनाओ के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई और छात्राओं के कैरियर को लेकर भी मार्गदर्शन किया गया। परियोजना से जुडे प्रभारियो द्वारा छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए स्मार्ट सिटी ग्वालियर की कार्यप्रणाली से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर छात्राओं ने स्मार्ट सिटी के तकनीकी ढांचे, शहरी विकास परियोजनाओं और नागरिक सहभागिता के विभिन्न आयामों पर चर्चा की, और स्मार्ट सिटी ग्वालियर की कार्यशैली से बहुत कुछ सीखा।

