आयोजन समिति ने सकल हिंदू समाज को किया सादर आमंत्रित
ग्वालियर 4 जनवरी 2026। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर हिंदू समाज द्वारा रविवार को नादरिया वस्ती में 18 जनवरी 2026, रविवार को काका गार्डन, नादरिया माता रोड, गुढ़ा गुढ़ी का नाका, ग्वालियर में आयोजित होने वाले विशाल हिन्दू सम्मेलन के निमित्त भूमि पूजन सम्पन्न हुआ।
आयोजन समिति ने बताया हिंदू सम्मेलन का उद्देश्य समाज में संस्कार और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना है। समाज को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। हिंदू सम्मेलन के माध्यम से हिंदू समाज को एकता के सूत्र में पिरोकर स्व-बोध (आत्म-जागरूकता), सामाजिक समरसता (जाति-भेद रहित समाज), कुटुंब प्रबोधन (पारिवारिक संस्कारों पर जोर), नागरिक शिष्टाचार (कर्तव्यों का पालन) और पर्यावरण (संरक्षण) जैसे विषयों पर जागरूक करने का हैं, जो राष्ट्र पुनर्निर्माण के लिए आवश्यक माने जाते हैं।
भूमिपूजन कार्यक्रम में सकल हिंदू समाज के सभी वर्गों के बंधुओं की उपस्थिति रही। आयोजन समिति ने सकल हिंदू समाज को विशाल हिन्दू सम्मेलन में सादर आमंत्रित किया।
