भगवान चित्रगुप्त न्यायप्रिय देव, आराधना से मिटते हैं संकट : अभय चौधरी
सुंदरकांड,चालीसा पाठ और महाआरती के बाद हुआ विशाल भंडारा
ग्वालियर 22 फरवरी 2026। दौलतगंज स्थित चित्रगुप्त धाम सर्व देव मंदिर में भगवान चित्रगुप्त एवं समस्त देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। दोपहर 2 बजे से शुरू हुए धार्मिक आयोजन में सुंदरकांड पाठ, चित्रगुप्त चालीसा, हनुमान चालीसा एवं समस्त देवताओं की आरती के साथ भगवान चित्रगुप्त जी की महाआरती की गई। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कायस्थ समाज के लोग सपरिवार शामिल हुए।
मुख्य अतिथि के रूप में कार्यस्थ शिरोमणि, भाजपा के चार बार जिलाध्यक्ष रहे एवं जीडीए के पूर्व अध्यक्ष अभय चौधरी ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखने वाले न्यायप्रिय देव हैं। उनकी आराधना मात्र से मनुष्य के कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सद्बुद्धि का संचार होता है। उन्होंने समाज को संगठित रहकर धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर महाप्रसादी एवं शाम को विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरा परिसर भक्ति और उत्साह के माहौल से सराबोर रहा।
फरवरी में जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ वालों का हुआ सम्मान
मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में फरवरी माह में जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ वाले कायस्थ बंधुओं के लिए विशेष कार्यक्रम रखा गया। सचिव अरुण कुलश्रेष्ठ ने बताया कि समाज में पारिवारिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने के उद्देश्य से सामूहिक उत्सव की परंपरा शुरू की गई है।
इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में सुनीता विजय सक्सेना, संध्या सतीश श्रीवास्तव, मीनू संजय सक्सेना, सीमा भीकम श्रीवास्तव, मोनिका अंशुमन श्रीवास्तव सहित अन्य परिवार उपस्थित रहे। वैवाहिक वर्षगांठ शिखा राजीव श्रीवास्तव, नीना शशिकांत भटनागर, मानसी अक्षय कुलश्रेष्ठ, नलिनी अनुपम कुलश्रेष्ठ, सारिका वैभव श्रीवास्तव, रजनी कुलदीप सक्सेना ,रीना महीश सक्सेना, आशा वसंत वर्मा ,अंजू अनिल भटनागर की मनाई गई। वहीं दीपक श्रीवास्तव और दर्शिल श्रीवास्तव, ओनिक सक्सेना का जन्मदिन भी सामूहिक रूप से मनाया पंडित राजेश्वर राव द्वारा वैदिक विधि विधान से एवं उपस्थित जनमानस द्वारा पुष्प वर्षा कर मनाया गया। आकाश श्रीवास्तव सुरेंद्र खरे देव शरण श्रीवास्तव श्याम श्रीवास्तव नवीन चौधरी गौरव कुलश्रेष्ठ अमित श्रीवास्तव वैभव श्रीवास्तव हर्ष श्रीवास्तव सुरेंद्र श्रीवास्तव सुनील श्रीवास्तव पवन सक्सेना
