भोपाल 1 मार्च 2026। वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी भोपाल परिसर में डेनिसिया अपोलो डेंटल हॉस्पिटल का शुभारंभ रविवार को किया गया। इस अवसर पर ट्रस्टी श्रीमती रामानी बाल सुंदरम ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर डेनिसिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ प्रशांत त्रिपाठी ने बताया कि डेनिसिया अपोलो डेंटल हॉस्पिटल में विश्व स्तरीय आधुनिकतम दंत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि यह हॉस्पिटल न केवल विद्यार्थियों के लिए बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए भी एक वरदान साबित होगा। डेनिसिया की संचालक प्रोफेसर पूजा त्रिपाठी ने बताया कि इस हॉस्पिटल में बाल दंत चिकित्सा और दुर्घटना होने पर 24 घंटे चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि तंबाकू मुक्त भारत के सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम के तहत भी यह हॉस्पिटल काम करेगा।
वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी के प्रबंधन ने इस नए केंद्र के शुभारंभ पर टीम डेनिसिया को बधाइयाँ दी हैं। ट्रस्टी श्रीमती बाल सुंदरम ने भी टीम डेनिसिया को उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस नए केंद्र के शुभारंभ से लगभग 18,000 विद्यार्थियों और इंस्टिट्यूट के प्रबंधन के सैकड़ो प्राध्यापक एवं शैक्षणिक स्टाफ को दंत चिकित्सा का भरपूर लाभ प्राप्त होगा।
डेनिसिया अपोलो डेंटल हॉस्पिटल की सेवाएं अब भोपाल के लोगों के लिए उपलब्ध हैं। इस हॉस्पिटल के शुभारंभ से भोपाल के लोगों को विश्व स्तरीय दंत चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने डेनिसिया अपोलो डेंटल हॉस्पिटल के शुभारंभ पर खुशी जाहिर की और टीम डेनिसिया को बधाइयाँ दीं।
