भोपाल, 17 मई 2026। स्वच्छ जल अभियान से जुड़े जल विशेषज्ञ डॉ. उदय रोमन”,“जल विशेषज्ञ एवं स्वच्छ जल अभियान से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता”]के नेतृत्व में तथा ”,“डॉ. ए. के. विश्वकर्मा”,“अमेय जल से जुड़े जल विशेषज्ञ एवं ”,“डॉ. सीताराम टैगोर”,“पर्यावरण विशेषज्ञ” के मार्गदर्शन में भारत सरकार के जल संचय जन भागीदारी अभियान (JSJB 2.0) एवं मध्यप्रदेश शासन के जल गंगा संवर्धन अभियान (JGSA) के अंतर्गत आज शाहपुरा झील पर व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरण अभियान आयोजित किया गया।
इस अभियान में लगभग 50 “स्वच्छ जल सैनिकों” ने भाग लेकर शाहपुरा झील के बंसल अस्पताल की ओर स्थित तट पर श्रमदान करते हुए झील की सफाई की। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता गीत गाए, जागरूकता के नारे लगाए तथा झीलों एवं तालाबों को स्वच्छ बनाए रखने की शपथ ली।
अभियान में अमृत 2.0, जल जीवन मिशन एवं अन्य योजनाओं से जुड़े अधिकारी, सलाहकार, संविदाकार, महिलाएँ एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। वहीं अडांज स्टूडियोज़ भोपाल”,“भोपाल स्थित सांस्कृतिक एवं मीडिया संस्था”की टीम ने स्वच्छता आधारित गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से वातावरण को प्रेरणादायी बनाया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। पूरे कार्यक्रम का सुचारू समन्वय ”,“श्री राघवेंद्र तिवारी”, द्वारा किया गया।
सफाई अभियान के दौरान आसपास के रहवासियों को जल निकायों के आसपास कचरा न फैलाने, रूफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग को अपनाने, पुराने कुओं एवं बावड़ियों की सफाई करने तथा नालों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
उल्लेखनीय है कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगरीय प्रशासन द्वारा नालों एवं जलाशयों के किनारों पर पौधारोपण एवं सौंदर्यीकरण का विशेष अभियान भी संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आगामी 31 मई 2026 को कलियासोत नदी के लगभग 22 किलोमीटर लंबे तटीय क्षेत्र की सफाई का दायित्व भी अमेय जल एवं गोल्डन पिक्सेल की टीम द्वारा लिया गया है।साइकिल एवं बाइक रैली के माध्यम से नदी की सफ़ाई के साथ साथ जनभागीदारी से जॉगिंग ट्रैक , साइकिल ट्रैक , ऑक्सीजन पार्क , योगा क्षेत्र , फारेस्ट एवेन्यू एवं ट्रैक साइड फ़ुडीज़ पर भी विस्तृत प्लानिंग की जाएगी । 22 किमी का कलियासोत का किनारा पर्यावरण प्रेमियों , स्वास्थ्य प्रेमियों एवं निसर्ग प्रेमियों के लिए एक अनूठी मिसाल बने यही इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य है ।
