ग्वालियर। वार्ड क्रमांक 59 के अंतर्गत कोटी गांव स्थित श्मशान घाट की भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जे के विरोध में आम आदमी पार्टी ग्वालियर द्वारा आज जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष मनीक्षा सिंह तोमर ने बताया कि श्मशान घाट की भूमि क्षेत्रवासियों के लिए सार्वजनिक एवं अत्यंत महत्वपूर्ण है, जहां अंतिम संस्कार सहित अन्य सामाजिक कार्य संपन्न होते हैं। भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे से स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश एवं चिंता है।
मुख्य मांगें:
• श्मशान घाट की भूमि की तत्काल जांच कर अवैध कब्जा हटाया जाए • दोषी भूमाफियाओं के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए • भविष्य में अतिक्रमण रोकने के लिए भूमि को सुरक्षित एवं संरक्षित घोषित किया जाए • लंबे समय से लंबित श्मशान घाट का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए
जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह ने कहा कि यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्रवासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग विक्रम लोधी, प्रदेश सचिव मोहन पाल, प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुशवाह, प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र जैन, प्रदेश सह सचिव संजय देहलवार, अमिताव पांडे, अनिल कुशवाह, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष आर के जैन, जिला अध्यक्ष महिला विंग ममता राठौर, जिला संगठन मंत्री मनोहर लाल साहू,जिला उपाध्यक्ष अर्जुन शर्मा, हरि बघेल महेंद्र सिंह बघेल , शुभम् बघेल राकेश जोशी एवं अन्य कार्यकर्ता।
