egebet girişpusulabetegebethotslotpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebetegebethotslothotslotpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetjojobet girişpusulabetegebethotslotpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebethotslotpusulabetjojobetzirvebetzirvebet girişjojobetjojobetmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişzirvebetzirvebet girişpusulabethotslothotslothotslothotslothotslothotslotegebetegebetegebetegebetegebetegebetegebetegebetpusulabetpusulabetegebetegebethotslothotslotpusulabethotslothotslotegebetegebetegebethotslotpusulabetpusulabetmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişmeritkingmeritking girişmeritkingjojobet girişholiganbetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobet girişpusulabetjojobet girişjojobetjojobetmatbetmatbet girişjojobetjojobetceltabetceltabet girişzirvebetzirvebet girişpusulabetpusulabet girişjojobetjojobetjojobetjojobetjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobet girişKavbetzirvebetzirvebet girişjojobetjojobetjojobetjojobetjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişpadişahbetpadişahbet girişpadişahbet güncel girişzirvebetzirvebet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişholiganbet girişholiganbet güncel girişbetsmovebetsmove girişbetsmove güncel girişimajbet girişimajbetrestbetrestbet girişjojobet güncel girişjojobet girişjojobetpadişahbetpadişahbet girişpusulabetpusulabetcasibomcasibom girişvaycasinovaycasino girişvaycasino güncel girişbetebetrestbet güncel girişholiganbet girişholiganbet güncel girişmarsbahis güncel girişjojobetzirvebetjojobet girişbetsmovebetsmove girişakım koruyucuvoltaj koruyucukaçak akım rölesiakım koruyucuvoltaj koruyucukaçak akım rölesipusulabetpusulabet girişmatbetholiganbetholiganbetholiganbetjojobetjojobetjojobetcasibomjojobet girişcasibom girişbetasusbetasus girişgalabetgalabet girişbahiscasinobahiscasino girişgobahisgobahisgobahis girişcasibom güncel girişjojobet girişjojobet güncel girişbetasusbetasus girişgalabetgalabetbetmarinobetmarino girişpusulabetpusulabet girişmatbetmatbet girişgalabet girişgalabetpusullabetpusulabet güncel girişbetasuss

देश और जनता की सेवा मेरी जिंदगी का एक मिशन है- शिवराज सिंह चौहान

पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा लोकसभा की खातेगांव विधानसभा में लाड़ली बहना सम्मेलन, प्रबुद्धजन सम्मेलन और जनसभा को किया संबोधित..
राहुल गांधी के नेतृत्व में ही कांग्रेस खत्म होने जा रही..
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने राममंदिर का निमंत्रण ठुकरा दिया..
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं..
बहनों के 10 रूपए भी किसी दौलत से कम नहीं है..

भोपाल, 19/03/2024। पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को विदिशा संसदीय क्षेत्र की खातेगांव विधानसभा के ग्राम बोरदा में लाड़ली बहना सम्मेलन में सम्मिलित हुए। मां नर्मदा मैया की पूजा-अर्चना कर देश व प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, देश और जनता की सेवा मेरी जिंदगी का एक मिशन है। जनता की सेवा ही मेरे लिए भगवान की पूजा है, क्योंकि मैं मानता हूं यह जीवित व जागृत देवी-देवता बैठे हैं और उन्हें मैं बारंबार प्रणाम करता हूं। बेटियां मेरे लिए साक्षात देवियां हैं, इसलिए भारत की राजनीति में हर कार्यक्रम बेटियों का पूजन करके ही शुरू करें, यह पहल भी मध्यप्रदेश में हमने प्रारंभ की है। उन्होंने कहा कि, मैं आनंदित और प्रसन्न हूं कि मुझे आपकी सेवा करने का मौका मिला है। वहीं खातेगांव के अलग-अलग गांवों में श्री चौहान का भव्य स्वागत किया गया। साथ ही उन्होंने दीवार लेखन और घर-घर जाकर लाभार्थियों से संपर्क भी किया।

राहुल गांधी कांग्रेस को खत्म करके ही मानेंगे
पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं, जिन्होंने भारत को विश्व गुरु बनाने की ठानी है और संपूर्ण विकसित भारत का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। एक तरफ मोदी सरकार की योजना और दूसरी तरफ मध्यप्रदेश सरकार की योजना है। प्रधानमंत्री मोदी जी के सामने हैं कौन राहुल गांधी.. भगवान श्री राम का मंदिर बने यह हर भारतवासी की इच्छा थी और जब प्राण प्रतिष्ठा का समय आया तो कांग्रेस को भी निमंत्रण दिया तो उन्होंने कहा की हम नहीं आएंगे, उनके करम ही फूटे थे। पूरा देश आनंद और उत्सव मना रहा था, खुशियां मनाई जा रही थी, लेकिन कांग्रेस अब इतने उल्टे फैसलें कर रही है कि, कांग्रेस अब बचने वाली नहीं है, राहुल गांधी कांग्रेस को पूरी तरह खत्म करके ही मानेंगे।

लाड़ली बहनों, भांजियों का आशीर्वाद
पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा लोकसभा की खातेगांव विधानसभा के अलग-अलग ग्रामों में प्रचार किया। इस दौरान बहनें अपने साथ गुल्लक लेकर पहुंचीं। इन गुल्लक पर विजय भवः लिखा हुआ था। बहनों ने भैया श्री शिवराज को पैसों से भरे गुल्लक के साथ ही विजय भवः का आशीर्वाद दिया। वहीं भांजियों ने भी अपने मामा को चुनाव लड़ने के लिए पैसे दिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने भांजियों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया तो बहनों ने उनके सिर पर हाथ रख, परचम लहराने का आशीर्वाद दिया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, जनता का अद्भुत प्रेम और स्नेह मिला, मेरी बहनें आई 10-10, 20-20 रूपए मेरे हाथ में रख दिए चुनाव लड़ने के लिए। जब से खातेगांव विधानसभा में प्रवेश किया तब से यह क्रम चल रहा है। गरीब बहनें आती हैं और सिर पर हाथ रखती हैं गले लगती है और मुझे पैसा देती है, मैं धन्य हो गया हूं। बहनों के 10 रूपए मेरे लिए किसी दौलत से कम नहीं हैं। ये प्यार, इस संकल्प को मजबूत करता है कि, जब तक सांस चलेगी तब तक जनता की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा।

योजना नहीं, बहनों का मान-सम्मान है
पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना हिंदुस्तान की पहली ऐसी योजना है जो बहनों की जिंदगी बदलेगी। यह केवल योजना नहीं है बहनों का मान-सम्मान है। मैंने कई बहनों से पूछा था कि, इस योजना के बाद क्या फर्क पड़ा तो कहने लगीं, घर में थोड़ी पूछ-परख बढ़ गई है। ये जिंदगी बदलने वाली योजना है और ये योजना मध्यप्रदेश ने शुरू की है, लेकिन हर प्रदेश इसको लागू करेगा, कोई इस योजना से बच नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहनों के बाद अब बहनों को लखपति दीदी बनाना है। लखपति दीदी का मतलब हर बहन की सालाना आय 1 लाख से ज्यादा हो। घर का कामकाज करते हुए बहनों को स्व-सहायता समूह के माध्यम से लखपति दीदी बनाना है।

मामा-मामा की गूंज


पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को विदिशा लोकसभा के खातेगांव विधानसभा पहुंचे। यहां रास्ते में पूर्व मुख्यमंत्री को देखकर बच्चों ने मामा-मामा के नारे लगाना शुरू कर दिया। जिसके बाद श्री चौहान भी बच्चों के बीच पहुंच गए और बच्चों को गले से लगाकर उन्हें प्यार-दुलार किया। वहीं रास्ते में ट्राइसाइकिल पर सवार एक विकलांग दिखाई दिया तो पूर्व मुख्यमंत्री ने अपना काफिला रूकवा दिया और गाड़ी से उतरकर विकलांग से मुलाकत की और उसका हालचाल जाना। इतना ही नहीं उन्होंने कांतापुर से आयोध्या की पैदल यात्रा कर रहे युवक विजय चौहान से मुलाकात की। विजय चौहान रामलला के दर्शन के लिए पैदल आयोध्या जा रहे हैं और केवल चाय व पानी ही पी रहे हैं।