hacklink al
waterwipes ıslak mendilasetto corsa grafik paketijojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişjojobetjojobet girişmatbetpusulabetpadişahbetpadişahbet girişcasibomjojobetjojobet girişholiganbet giriş

ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करने पहुँचे प्रेक्षक कृष्णा आदित्य

सीसीटीव्ही से हो रही स्ट्रांग रूम की निगरानी का खासतौर पर किया निरीक्षण

ग्वालियर 19 अप्रैल 2024/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रक्रिया पर निगरानी रखने के लिये नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री कृष्णा आदित्य ने शुक्रवार को ईवीएम स्ट्रांग रूम का जायजा लिया। साथ ही मतदान सामग्री वितरण व्यवस्था एवं मतगणना स्थल के बारे में जानकारी ली।
निर्वाचन प्रेक्षक श्री कृष्णा आदित्य ने एमएलबी कॉलेज परिसर में स्थापित ग्वालियर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रांग रूम का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही सभी स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीव्ही कैमरे देखे और सीसीटीव्ही कैमरों के की लाईव रिकॉर्डिंग देखने के लिए स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू अरूण कुमार एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव जैन सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।