hacklink al
jojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişpadişahbetpaşacasinograndpashabetjojobetjojobet girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişkralbetkingroyalmatbetmatbet girişmatbet güncel girişmatbetmatbet girişmatbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbet girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişmatbetmatbet girişcasibomcasibom girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişcasibomcasibom girişjojobetjojobet girişpusulabetpusulabet girişholiganbetholiganbet girişpusulabetpusulabet girişpusulabet güncel giriş

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कार्यों की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

स्मार्ट सिटी के कार्यों को समय से पूरा करने के लिए हर दिन की कार्य योजना बनाएँ- कलेक्टर

देरी के लिए जिम्मेदार सहायक यंत्री व उपयंत्रियों को कारण बताओ नोटिस देने के दिए निर्देश

बैठक लेकर विस्तार से की स्मार्ट सिटी के प्रत्येक प्रोजेक्ट की समीक्षा

ग्वालियर 22 मई 2024। स्मार्ट सिटी के निर्माणाधीन कार्यों को समय पर व गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के लिए हर कार्य की प्रतिदिन की कार्ययोजना बनाएँ। साथ ही कार्ययोजना पर गंभीरता से अमल करें। इसमें कोई ढिलाई न हो। जो ठेकेदार (निर्माण कंपनी) वर्क प्लान के अनुसार काम न करे उस पर पैनल्टी लगाएँ। इस आशय के निर्देश कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान दिए। उन्होंने महाराज बाडा क्षेत्र में निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग सहित अन्य कार्यों में हो रही अनावश्यक देरी पर नाराजगी जताई और संबंधित सहायक यंत्री व उपयंत्रियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि स्मार्ट सिटी के अधीक्षण यंत्री, कार्य पालन यंत्री, सहायक यंत्री व उपयंत्री दफ्तर में न बैठें, कार्य स्थल पर मौजूद रहें।
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने स्मार्ट सिटी की सीईओ श्रीमती नीतू माथुर व अधीक्षण यंत्री श्री सुबोध खरे को निर्देश दिए कि स्मार्ट सिटी के शेष कामों को पूरा कराने के लिए हर दिन व हर हफ्ते का वर्क प्लान बनाकर उसका कड़ाई से पालन कराएँ। उन्होंने कहा कि वर्क प्लान के अनुसार हर कार्य पर प्रतिदिन निर्धारित श्रमिक, मशीनें व मटेरियल उपलब्ध रहना चाहिए। कलेक्टर ने फोटोग्राफ सहित प्रत्येक कार्य की भौतिक व वित्तीय प्रगति प्रस्तुत करने के निर्देश अधीक्षण यंत्री को दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया कि यदि कार्यों में अपेक्षित प्रगति सामने नहीं आई तो उपयंत्रियों व सहायक यंत्रियों के साथ-साथ कार्यपालन यंत्री व अधीक्षण यंत्री भी जवाबदेह होंगे।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती चौहान ने स्मार्ट सिटी के कार्यो की एक-एक कर बारीकी से समीक्षा की। इन कार्यों में शिक्षा नगर में निर्माणाधीन स्कूल भवन, आईएसबीटी (अंतर राज्यीय बस अड्डा), शासकीय मुद्रणालय व पुराने नगर निगम कार्यालय भवन का जीर्णोद्धार, निर्माणाधीन स्मार्ट वाशरूम, शहर के प्रवेश द्वार, कटारे फॉर्म हाउस क्षेत्र में थीम पार्क (डिजनी,ट्रेफिक, फॉरेस्ट व विज्ञान थीम ) व कनवेंशन सेंटर, ग्वालियर किले पर फसाड लाइटिंग, पड़ाव-हजीरा रोड, गुड़ी गुडा का नाका- चिरवाई रोड, न्यू कलेक्ट्रेट से रेल्वे ट्रेक होते हुए चन्द्रवदनी नाका रोड, महाराज वाड़े पर मल्टी लेवल पार्किंग, डिजिटल म्यूजियम, शहर के तिराहों-चौराहों की लेफ्ट टर्न फ्री करने का काम, नगर निगम म्यूजियम अपग्रेडेशन, ललित कला संस्थान में ऑडोटोरियम का निर्माण एवं रूफ टोप सोलर पैनल का कार्य सहित स्मार्ट सिटी के अन्य कार्य शामिल हैं। स्मार्ट सिटी की सीईओ श्रीमती नीतू माथुर ने स्मार्ट सिटी के कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

आईएसबीटी के सुव्यवस्थित संचालन के लिए पुख्ता प्लान बनाएँ

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने स्मार्ट सिटी की सीईओ को निर्देश दिए कि नगर निगम के साथ समन्वय बनाकर आईएसबीटी (अंतर राज्यीय बस अड्डा) के सुव्यवस्थित संचालन के लिए पुख्ता प्लान तैयार करें। स्थिति स्पष्ट होना चाहिए कि आईएसबीटी का संचालन नगर निगम करेगा या फिर कोई और एजेंसी। उन्होंने कहा इसी तरह स्मार्ट सिटी की अन्य परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद उनके संचालन की कार्य योजना भी पहले से ही तैयार कर लें।